- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य में 89 वरिष्ठ अधिकारियों के...
राज्य में 89 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, नीलोत्पल होगे नए डीसीपी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने सोमवार को 89 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से कुछ को पदोन्नति भी दी गई है। नागपुर जोन 5 के नए डीसीपी नीलोत्पल होंगे। अब तक इस पद पर तैनात रहे हर्ष पोद्दार को बीड का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नागपुर रेलवे के पुलिस अधीक्षक अमोघ गांवकर को अकोला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विश्व पी पानसरे को नागपुर रेलवे पुलिस का नया अधीक्षक बनाया गया है। रश्मि नांदेडकर नागपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगी। रजिया म्हैसाले को नागपुर सीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि अब तक इस पद पर रहे रंजन शर्मा को मुंबई में बतौर डीसीपी नियुक्त किया गया है।
किसकी कहां तैनाती
नाम कहां थे तैनात कहां हुई नियुक्ति
विश्व पी पानसरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परभणी पुलिस अधीक्षक, रेलवे, नागपुर
डॉ हरीबालाजी एन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गडचिरोली पुलिस अधीक्षक, अमरावती, ग्रामीण
हर्ष पोद्दार डीसीपी, नागपुर, जोन 5 पुलिस अधीक्षक, बीड
नीलोत्पल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मालेगांव डीसीपी नागपुर-जोन 5
अमोघ गांवकर पुलिस अधीक्षक, रेलवे नागपुर पुलिस अधीक्षक, अकोला
पंडित कमलाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गडचिरोली पुलिस अधीक्षक, नंदूरबार
मंगेश शिंदे डीसीपी, पुणे शहर पुलिस अधीक्षक, गोंदिया
संदीप घुगे सहायक पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मालेगांव
मनीष कलवानिया सहायक पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गडचिरोली
रागसुधा आर सहायक पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परभणी
भाग्यश्री नवटके सहायक पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जलगांव
नुरूल हसन सहायक पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यवतमाल
अतुल कुलकर्णी सहायक पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अकोला
निखिल पिंगले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्धा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गोंदिया
जी श्रीधर पुलिस अधीक्षक, बीड समादेशक, एसआरपीएफ, वडसा देसाईगंज
विनीता साहू सहायक पुलिस अधीक्षक, गोंदिया डीसीपी, मुख्यालय, नई मुंबई
प्रशांत होलकर डीसीपी (प्रशासन), खुफिया विभाग डीसीपी, मुख्यालय, अमरावती
लोहीत मतानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जलगांव समादेशक, एसआरपीएफ, अमरावती
अरविंद चावरिया समादेशक, एसआरपीएफ, पुणे पुलिस अधीक्षक, एसीबी, औरंगाबाद
डॉ संदीप पखाले नियुक्ति के इंतजार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा
दत्ता राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेलवे नागपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नांदेड
प्रदीप चव्हाण डीसीपी, मुख्यालय, अमरावती शहर डीसीपी पश्चिम रेलवे, मुंबई
श्रीकांत परोपकारी पुलिस अधीक्षक, एसीबी, औरंगाबाद डीसीपी, मुंबई
संदीप अटोले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गोंदिया प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पुणे
विजय खरात पुलिस अधीक्षक, पुलिस नियंत्रण कक्ष डीसीपी नाशिक शहर
मीना मकवाना पुलिस अधीक्षक, राज्यपाल सुरक्षा एसआरपीएफ, नागपुर
स्वाती भोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उस्मानाबाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंबेजोगाई
रश्मि नांदेडकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भंडारा पुलिस अधीक्षक, एसीबी, नागपुर
संदीप डोईफोडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा पुलिस अधीक्षक, फोर्स वन, मुंबई
अमरसिंह जाधव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यवतमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, फोर्स वन
भारत तांगडे समादेशक, एसआरपीएफ, जालना डीसीपी, खुफिया विभाग, मुंबई
माधुरी केदार डीसीपी, मुख्यालय, नाशिक शहर एसपी, नागरिक अधिकार संरक्षण, नाशिक
दीपाली घाटे डीसीपी मुख्यालय, औरंगाबाद शहर एसपी, नागरिक अधिकार संरक्षण, औरंगाबाद
महेश चिमटे समादेशक, एसआरपीएफ, अमरावती मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सचिवालय, मुंबई
अनिकेत भारती पुलिस उपअधीक्षक, हाईवे, पुणे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भंडारा
रमेश चोपडे सहायक पुलिस आयुक्त, सोलापुर डीसीपी, खुफिया विभाग, नाशिक
नीलेश मोरे सहायक पुलिस आयुक्त, पुणे अतिरिक्त पुलिस अक्षीक्षक, वर्धा
जयश्री देसाई पुलिस उपअधीक्षक, सातारा पुलिस अधीक्षक, पुलिस अकादमी, नाशिक
रजिया म्हैसाले पुलिस उपअधीक्षक, सातारा पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नागपुर
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने डॉ. प्रमोद येवले
इसके अलावा औरंगाबाद के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. प्रमोद येवले होंगे। येवले फिलहाल नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के प्र-कुलपति (प्रो वाइस चांसलर) थे। सोमवार को राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने येवले की नियुक्ति की। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ बी ए चोपडे का कार्याकाल 3 जून 2019 को खत्म हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त था। कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देवानंद शिंदे को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया था।
Created On :   15 July 2019 3:53 PM GMT