धोनी की नकल करने में माहिर है उनका Dog, साक्षी ने शेयर किया Video
डिजिटल डेस्क, रांची। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर यानी रांची में अपनी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वनडे सीरीज के बाद अब 7 अक्टूबर से टी-20 सीरीज भी शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। इसलिए काफी लंबे समय से बिजी चल रहे कूल धोनी अब अपनी फैमिली को टाइम दे रहे हैं। इस दौरान धोनी अपने डॉग के साथ भी मस्ती करने से नहीं चूके और उसके साथ गार्डन में काफी मस्ती की। डॉग के साथ मस्ती का Video धोनी की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी अपने घर पर खूब मस्ती कर रहे हैं और उन्होंने अपने डॉग के साथ भी मस्ती की। धोनी की वाइफ साक्षी ने उनका डॉग के साथ मस्ती का एक Video अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि, धोनी किस तरह से अपने डॉग के साथ खेल रहे हैं। इसमें खास बात ये है कि धोनी जो कुछ भी कर रहे हैं, उनका डॉग उन्हें हूबहू कॉपी कर रहा है। धोनी गार्डन में बैठकर ही अपने डॉग के साथ मस्ती कर रहे हैं और वो जैसी हरकत कर रहे हैं, वैसी ही हरकत उनका डॉग "सैम" भी कर रहा है। धोनी की वाइफ साक्षी ने इस Video को शेयर करते हुए लिखा है, "सैम का मिरर टैलेंट"। इस Video को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि धोनी ने अपने डॉग किस तरह से ट्रेन्ड करके रखा है। धोनी बहुत बड़े एनिमल लवर हैं और कई बार वो ग्राउंड पर ही पुलिस के डॉग्स के साथ मस्ती या प्यार करने लगते हैं।
रील लाइफ पापा भी धोनी के घर आए थे
धोनी के रील लाइफ पापा यानी अनुपम खेर भी धोनी से मिलने उनके घर गए थे। अनुपम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "रांची डायरीज़" का प्रमोशन कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा भी थी। अनुपम खेर ने इस मुलाकात की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो की खास बात ये थी कि इसमें धोनी के रील लाइफ और रीयल लाइफ पापा साथ में थे। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने धोनी पर बनी बायोपिक "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" में उनके पापा का रोल किया था। इस फिल्म में धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
Created On :   5 Oct 2017 10:26 AM GMT