जल्द लॉन्च होगी Mahindra की नई एसयूवी Alturas, जानें खासियत

Mahindra Alturas SUV will be launch November 24, learn speciality
जल्द लॉन्च होगी Mahindra की नई एसयूवी Alturas, जानें खासियत
जल्द लॉन्च होगी Mahindra की नई एसयूवी Alturas, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी के दीवानों के लिए देश की कार निर्माता कंपनी Mahindra Mahindra जल्द ही नई SUV की सौगात देने जा रही है। यह सभी जानते हैं कि उम्दा लुक्स के साथ दमदार इंजन की बजह से SUV को काफी पसंद किया जाता है। खासकर युवाओं में इन कारों का क्रेज देखने को मिलता है। खबर है कि Mahindra अपनी नई SUV को इस महीने के आखिर तक 24 November को लॉन्‍च कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार इस SUV का नाम Mahindra Alturas रखा गया है। माना जा रहा है कि ये SsangYong rexton SUV पर बेस्ड है, जो कि XUV500 से उंची होगी। इस कार को नए फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर तैयार किया गया है।फिलहाल कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, कितनी खास होगी यह कार आइए जानते हैं...

इंजन
Mahindra Alturas में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 180.5 HP की पावर और 450 Nm का टार्क जनरेट करेगा। Mahindra की इस कार में 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जाएगा। 

इस नई SUV को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें लोअर वरियंट G2 trim जो 2WD और फुली लोडेड होगा। वहीं  दूसरा वरियंट G4 होगा जो 4WD होगा। 

स्टाइल
बात करें लुक की तो इसका लुक एक दम फ्रेश होगा, इसकी स्टाइल को काफी दमदार बनाया गया है। इसके ग्रिल को Mahindra वाला लुक दिया गया है। हालांकि Alturas के फ्रेम कंस्‍ट्रक्‍शन में काफी बदलाव किए गए हैं।  

इनसे मुकाबला
फीचर्स और लुक को देखते हुए माना जा रहा है कि Mahindra Alturas का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour जैसी SUV से होगा। 

 

Created On :   4 Nov 2018 10:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story