आज लॉन्च होगी 2018 Mahindra XUV500, लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंची SUV

Mahindra launches XUV500 facelift today; Top things to know.
आज लॉन्च होगी 2018 Mahindra XUV500, लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंची SUV
आज लॉन्च होगी 2018 Mahindra XUV500, लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंची SUV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा आज अपनी अपडेटेड SUV XUV500 लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डीलर्स के पास नई XUV500 पहुंचा दी। हाल ही में  ये कार डीलरशिप पर एक बार फिर स्पॉट हुई है जिसमें कार का नजदीकी लुक सामने आया है। यह SUV भारत में नई स्टाइल के साथ नए फीचर्स और कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव के साथ पेश की जाएगी। ये SUV पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारत में स्पॉट हो चुकी है और इसमें हुए बहुत सारे बदलावों की जानकारी हम अप लोगों को पहले ही दे चुके हैं।  कार में अपडेटेड एक्सटीरियर, नए फीचर्स और रिप्रेश किया गया केबिन शामिल हैं। कंपनी ने कार के केबिन को नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा ने बहुत सारे नए फीचर्स देने के साथ XUV500 फेलिफ्ट के इंजन को भी पुराने मॉडल के मुकाबले काफी दमदार बनाया है।

 

 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2018 XUV500 फेसलिफ्ट के साथ नई बड़े आकार की रेडिएटर ग्रिल और उसके साथ क्रोम वर्क दिया है, साथ ही बड़े आकार के हैडलैंप्स के साथ प्रोजैक्टर लाइट्स और इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स लगाई गई हैं। कंपनी ने कार के अगले और पिछले बंपर को भी हल्के बदलावों के साथ पेश किया है। हमारा मानना है कि कार में नई डिजाइन के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, कम से कम XUV500 के टॉप मॉडल के साथ तो बेशक। इसके अलावा महिंद्रा ने अपडेटेड SUV के टेलगेट और टेललैंप्स को भी नई डिजाइन दी है जो काफी आकर्षक लुक देने वाली है।

 

mahindra xuv500 facelift

 

महिंद्रा अपडेटेड XUV500 फेसलिफ्ट में लगे 2.2-लीटर डीजल इंजन को भी अपडेट करने वाली है जिससे कार को ज्यादा पावर और टॉर्क मिल सके। भारत में इस SUV का मुकाबला रेनॉ कैप्टर, हुंडई क्रेटा और देश में काफी पसंद की जा रही जीप कम्पस के साथ होगा। आपको बता दें कि हुंडई भी जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही जीप भी कम्पस का ट्रेलहॉक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है जो SUV का टॉप मॉडल होगा और ऑफ-रोड क्षमता वाला होगा। महिंद्रा ने नई XUV500 को नया अवतार देने की पूरी कोशिश की है और कार में एंड्राइड ऑटो और मिरर लिंक के साथ नए केबिन स्टोरेज कंपार्टमेंट, नया ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ भी दी है।

Created On :   18 April 2018 3:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story