वेस्टइंडीज की आयरलैंड पर शानदार जीत, पॉवेल के एक छक्के ने तोड़ दी खिड़की

वेस्टइंडीज की आयरलैंड पर शानदार जीत, पॉवेल के एक छक्के ने तोड़ दी खिड़की

डिजिटल डेस्क, हरारे। क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2018 के ग्रुप "ए" के एक मैच में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 52 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो रहे धाकड़ बल्लेबाज रॉमैन पॉवेल। पॉवेल के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 46.2 ओवर्स में सिर्फ 205 रनों पर ऑल आउट हो गई।

                                                                                                                                   

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया और टीम ने महज 83 रनों के स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए थे। ऐसे वक्त में पॉवेल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को न सिर्फ संकट से निकाला बल्कि एक सुरक्षित स्कोर तक भी पहुंचाया। उन्होंने कप्तान जेसन होल्डर के साथ 6वें विकेट के लिए 86 रनों की मजबूत साझेदारी भी की। आउट होने से पहले जेसन होल्डर से 71 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। कप्तान होल्डर ने इस पारी में तीन चौके और एक जबरदस्त छक्का लगाया।

 

                               

अपनी 101 रनों की इस इनिंग के दौरान पॉवेल ने 100 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 7 छक्के लगाए। पॉवेल का एक छक्का तो इतना जोरदार था कि ये सीधा मीडिया बॉक्स की खिड़की से जा टकराया। 

                               

पॉवेल के इस छक्के का असर इतना तेज था कि मीडिया बॉक्स की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इनिंग के बाद यादगार के तौर पर इस खिड़की पर पॉवेल के हस्ताक्षर लिए गए।        

 

Created On :   11 March 2018 9:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story