गडोली मुठभेड़ का मुख्य आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, मुंबई में हरियाणा पुलिस ने किया था एनकाउंटर 

Main accused of Gadoli encounter arrested from Gurugram
गडोली मुठभेड़ का मुख्य आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, मुंबई में हरियाणा पुलिस ने किया था एनकाउंटर 
गडोली मुठभेड़ का मुख्य आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, मुंबई में हरियाणा पुलिस ने किया था एनकाउंटर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बहुचर्चित संदीप गडोली हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरंदर कुमार उर्फ बिंदर गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। गुज्जर को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के गुरूग्राम से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राजनेता और माफिया बिंदर के कहने पर ही हरियाणा पुलिस के सिपाहियों ने गडोली का तीन साल पहले मुंबई के एक होटल में फर्जी एनकाउंटर किया था। इस मामले में उपनिरीक्षक समेत हरियाणा पुलिस के पांच जवानों और दो महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बिंदर गिरफ्तार किया गया आठवां आरोपी है। बिंदर के खिलाफ हरियाणा में हत्या, हत्या की कोशिश, हफ्ता हफ्ता वसूली, अपहरण जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छानबीन में खुलासा हुआ था कि उसका गडोली गैंग से विवाद था जिसके चलते गडोली को रास्ते से हटाने के लिए बिंदर ने पुलिस से सांठगांठ की। मुंबई पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम ने 7 फरवरी 2016 को अंधेरी इलाके में स्थित एयरपोर्ट होटल में ठहरे गडोली को गोली मार दी।

शुरूआत में हरियाणा पुलिस ने दावा किया कि वे सूचना मिलने के बाद गडोली को पकड़ने पहुंचे थे लेकिन उसने फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में मारा गया। लेकिन मुंबई पुलिस ने छानबीन शुरू की तो साफ हुआ कि गडोली के पास कोई हथियार नहीं था। इसके बाद एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी। बिंदर को इंस्पेक्टर सुनील माने और इंस्पेक्टर सागर शिवलकर की अगुआई में मुंबई पुलिस की टीम ने भोंसडी जेल परिसर से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Created On :   23 Oct 2019 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story