हाईलाइट
  • LoC से सटे पुखेरनी इलाके के रूपमती चौकी के नजदीक हुए धमाके
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो IED धमाकों में मेजर और जवान शहीद
  • सेना के गश्ती दल को निशाना बनाकर प्लांट किया गया था IED

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को हुए धमाके में एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए। धमाका राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुआ। IED (improvised explosive device) की मदद से धमाके को अंजाम दिया गया।

नौशेरा में यह धमाका LoC से सटे पुखेरनी इलाके के रूपमती चौकी के नजदीक हुआ। यहां सैनिकों का एक दल गश्ती पर था, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। सूत्रों ने बताया, "आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए LoC से सटे इलाके में IED लगा रखा था। गश्ती के दौरान यह फट पड़ा, जिसमें एक जेसीओ और एक जवान घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।" शहीद हुए मेजर की पहचान एसजी नायर के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि रुपमती चौकी में एक के बाद एक दो धमाके हुए। पहला धमाका शाम 04.30 बजे हुआ। वहीं दूसरा धमाका 6 बजे हुआ। 

इसके अलावा राजौरी जिले के ही सुंदरबनी सेक्टर में सीमा पार से हुई फायरिंग में एक आर्मी पोर्टर की भी मौत हुई है। वहीं  शुक्रवार को आतंकियों ने श्रीनगर के लाल चौक के नजदीक भी CRPF बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है।
 

Created On :   11 Jan 2019 6:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story