पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Make a porn video of husband-wife, police arrest accused
पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। पति-पत्नी का अश्लिल वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देनेवाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। येरवड़ा पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय आशुतोष गणपत जाधव को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दो महीने से कर रहा था परेशान

पिछले दो महीनों से जाधव महिला को परेशान कर रहा था। वो महिला के घर के पास ही रहता है। महिला ने जाधव को कुछ रुपए उधार दिए थे। जिसे जाधव लौटाना नहीं चाहता था। महिला को रूपए न देना पड़े, इसलिए जाधव ने महिला और उसके पति के साथ अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसे महिला को दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।

घर में खुसकर की बदसलूकी

इतना ही नहीं जाधव ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ बदसलूकी भी की। उसकी इस प्रताड़ना से परेशान महिला ने येरवड़ा पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद जाधव की गिरफ्तारी हुई। 

Created On :   12 July 2018 2:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story