रेसिपी -चाउमिन

रेसिपी -चाउमिन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेसिपी- चाउमिन

चाउमिन बनाने के लिए सामग्री

- 1 केक नूडल्स
- 2 बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटी प्याज 
- 4 बारीक कटी हरि मिर्च
- 1 बारीक कटा टमाटर
- अपनी पसंद की सब्जियां 
- 2 बड़े चम्मच कुकिंग ऑइल 
- 2 चुटकी राई 
- 2 चुटकी जीरा
- स्वादानुसार नमक 
- 1 टी स्पून हल्दी
- आधा टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून गर्म मसाला
- 2 टी स्पून टोमेटो सॉस
- 1 टी स्पून सोया सॉस
- 1 टी स्पून चिली सॉस

चाउमिन बनाने की विधि-

- सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। नूडल्स बुहत ज्यादा न उबालें वरना पकाते समय ये टूटने लगते हैं। बस इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं। अब उबले हुए नूडल्स को एक छलनी में निकाल लें और उन पर ठंडा पानी डाल दें। इस के बाद नूडल्स पर एक टी स्पून कुकिंग ऑइल डालें और मिला दें।

- अब अपनी पसंद की सभी सब्जियों को बारीक काटकर तैयार कर लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें राई और जीरा डालें। अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें। प्याज हल्का गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें शिमला मिर्च और टमाटर या आपने जो भी सब्जी काट रखी हो उसे इसमें मिलाएं।

- अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें। अब 5 मिनट तक ढक दें जिससे सब्जियां पक जाएं। गैस की फ्लेम लो ही रखना है।

- सब्जियां अच्छे से पक जाने के बाद इसमें सूखे मसाले जैसे- हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं। मसाले अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें नूडल्स मिलाएं। अब मसालों और नूडल्स को धीरे-धीरे मिलाएं।

- अब अपने टेस्ट के मुताबिक सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिली सॉस मिलाएं और इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

                                                                                                                                                                         अंजली सोनी, जबलपुर

 

Created On :   18 Jun 2018 8:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story