Holi Special: होली के खास मौके पर घर में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ठंडाई

Make Tasty and Healthy Thandai at Home on Holi Special Occasion
Holi Special: होली के खास मौके पर घर में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ठंडाई
Holi Special: होली के खास मौके पर घर में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ठंडाई

डिजिटल डेस्क। रंगों का त्यौहार होली इस बार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनाया जाएगा। सभी इस दिन का सालभर इंतजार करते हैं। महिलाएं घरों में कई तरह के पकवान बनाती हैं। खासकर होली पर ठंडाई का अपना ही महत्व होता है। वैसे तो बाजार में सब कुछ मिलता है, लेकिन घर की बनी चीज का अपना ही स्वाद होता है। तो चलिए बताते हैं आपको घर पर बनाई जाने वाली मिल्क ठंडाई की विधि, जिसे सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है। इसे खास मौकों पर घर पर बनाएं और मेहमानों को पिलाएं और खुद भी पिएं स्वादिष्ट ठंडाई।  

ठंडाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बादाम-15 से 20
खरबूजे के बीज-1/4 कप
सौंफ- एक स्पून, खसखस दाने दो स्पून
छोटी इलाइची छिली हुई -15
चीनी- दो कप, गुलाब जल- एक टेबल स्पून, गुलाब की पंखुडियां एक मुट्ठी
काली मिर्च एक छोटी चम्मच, पानी आवश्कतानुसार


ठंडाई बनाने की आसान और Quick विधि
ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी लें और उसे उबाल लें। उबालने के बाद 5 से 6 मिनट और पका पका कर ठंडा कर लीजिए। इसके बाद सौंफ, काली मिर्च, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ करके और धोकर इन्हें एक घंटे के लिए पानी में अलग- अलग बर्तन में भिगोकर रख दें। अब बादाम को पानी से निकाल कर और छीलकर बाकी सारे मेवा मसाले मिक्सी में पीस लें। फिर इस मिश्रण में दूध मिला लीजिए। अब दूध में चीनी की चाशनी और केशर मिलाकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। इसे ठंडा कर गुलाब की पंखुड़ियों और बादाम के साथ गार्निश करें और आंनद लें गर्मी के मौसम में इस ठंड़ाई का। 

 

Created On :   16 March 2019 7:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story