घोड़ी चढ़ने के 24 घंटे पहले दूल्हे ने लगा ली फांसी 

Man committed suicide before one day of his marriage in jabalpur
घोड़ी चढ़ने के 24 घंटे पहले दूल्हे ने लगा ली फांसी 
घोड़ी चढ़ने के 24 घंटे पहले दूल्हे ने लगा ली फांसी 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। घोड़ी चढ़ने से 24 घंटे पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार युवक की बारात जाना थी और शनिवार उसका शव पंखे से झूलता मिला। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसकी जांच की जा रही है। युवक के द्वारा उठाए गए कदम से परिवार में आंसुओं का सैलाब आ गया। घर से लेकर आस पड़ोस तक हड़कंप मच गया।

पहली मंजिल पर मिला शव
दरअसल, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलीपाथर के पास एक युवक ने बारात जाने से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला आज सुबह 8 बजे का है। उसने फांसी क्यों लगाई ये अभी पता नहीं चल सका है। सभी परिजन नाते रिश्तेदार सदमे में हैं। ग्वारीघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग बाजार के सामने पोलीपाथर निवासी बसंत नागाईच के पुत्र नितिन नागाईच ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को घर के ऊपर वाले कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पंचनामा के लिए भेज दिया है।

कल जानी है बारात, आज हल्दी 
पुलिस को परिजनों ने बताया कि नितिन का विवाह राजेश कुमार दीक्षित कटंगी रोड निवासी की बेटी रुचि से 12 मई को होने वाली थी। कल बारात जानी थी। घर में हल्दी आदि मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था। नितिन भी शादी से खुश था। शुक्रवार को सबसे हंस बोलकर वह सोने गया था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लिया है। नितिन ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
 

Created On :   11 May 2019 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story