अंगदान के प्रति जागरुकता के लिए ये शख्स करेगा मुंबई से लंदन तक की सड़क यात्रा

man embarks on Mumbai -London journey by road to promote organ donation
अंगदान के प्रति जागरुकता के लिए ये शख्स करेगा मुंबई से लंदन तक की सड़क यात्रा
अंगदान के प्रति जागरुकता के लिए ये शख्स करेगा मुंबई से लंदन तक की सड़क यात्रा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कहते हैं इंसान जिन परिस्थितियों से गुजर कर आगे बढ़ता है और जिन समस्याओं का सामना वो कर चुका होता है उससे अन्य लोगों को बचाने की कोशिश करता है। ऐसा ही कर रहा है मुंबई का एक शख्स। जिसका नाम है शेखर चिलाना। शेखर ने अपने अनुभवों से सीख लेते हुए अंग दान के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया है। इसके लिए अब वो मुंबई से लंदन तक का सफर सड़क के रास्ते से तय करेंगे।

मुंबई से शुरु किया सफर

मुंबई के बैंकर शेखर चिलाना ने मुंबई से अपने सफर की शुरुआत कर दी है। अब वो लंदन तक की 23000 हजार किलोमीटर की यात्रा सड़क के रास्ते से तय करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ लोगों को अंग दान के प्रति जागरूक करना है। जिससे जरूरतमंद लोगों को आसानी से अंग मिल सकें। शेखर अपनी टीम के साथ इस यात्रा के दौरान 14 देशों में जाएंगे और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को संदेश देकर जागरूक करेंगे। 

 


 

बेटी की जान बचने के बाद मुहिम छेड़ने का लिया संकल्प 


दरअसल शेखर चिलाना की जिंदगी में कुछ ऐसा ही हुआ था जिससे सीख लेकर उन्होंने ये मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया था। शेखर ने बताया कि उनके दामाद ने गुर्दे दान पर उनकी बेटी की जिंदगी बचाई। जिसके बाद उन्हें प्रेरणा मिली कि दुनिया में ऐसे कई जरूरतमंद लोग होते हैं जिन्हे अपनी जिंदगी के लिए अंगों की जरूरत होती है लेकिन उन्हें अंग नहीं मिल पाते। क्योंकि कोई भी व्यक्ति अंग दान करने के लिए तैयार नहीं होता या फिर खुद को नुकसान होने से डरता है। 

हर इंसान बचा सकता है एक जिंदगी


अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के अनुभवों पर शेखर ने तय किया कि वो लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक कर ये संदेश देंगे कि हर इंसान किसी न किसी की जिंदगी बता सकता है और इसी मुहिम को लेकर उन्होंने मुंबई से लंदन तक का सफर शुरू कर दिया है।    
 

Created On :   24 April 2018 7:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story