संपत्ति विवाद : कलयुगी बेटे ने ही मां और भाई को मार डाला

man killed his mother and real brother for property in pune
संपत्ति विवाद : कलयुगी बेटे ने ही मां और भाई को मार डाला
संपत्ति विवाद : कलयुगी बेटे ने ही मां और भाई को मार डाला

डिजिटल डेस्क, पुणे। संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने अपनी मां और बड़े भाई पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार के तड़के सातारा स्थित कराड़ तहसील स्थित मलकापुर आगाशिवनगर परिसर में हुई। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जयश्री गजानन घोड़के (65) और राजेश गजानन घोड़के (40) की हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने राकेश गजानन घोड़के (35) को गिरफ्तार किया है। उस पर कराड शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आगाशिवनगर परिसर में आजाद कॉलोनी में घोड़के परिवार रहता है। पिछले कुछ महिनों से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद पुलिस थाने तक पहुंचा था। रविवार रात राकेश ने संपत्ति को लेकर मां और भाई राजेश से जमकर झगड़ा किया। सोमवार तड़के उसने धारदार हथियार से मां और भाई पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग वहां पहुंच गए। तब उन्होंने जयश्री और राजेश को खून से लतपथ देखा। उसके बाद लोगों ने कराड़ शहर पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस के दस्ते ने घटनास्थल पहुंच कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उस समय राकेश वहीं पर मौजूद था। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार किया।

मामूली विवाद पर पत्नी ने मासूम बच्चियों समेत की आत्महत्या
वहीं शहर में दूसरी ओर पति के साथ हुए मामूली विवाद के चलते एक महिला ने अपनी तीन छोटी बेटियों समेत कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को सांगली जिले के तासगांव स्थित वज्रचौंडे गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि सुनीता सुभाष राठौड़ (32), उसकी मासूम बेटियां आशा (4), उषा (4) तथा ऐश्वर्या (2) की मौत हो गई। राठौड़ परिवार मूल रूप से कर्नाटक स्थित विजापूर जिले के लमाणतांडा का निवासी है। सुभाष राठौड़ को तासगांव में पत्थर फोड़ने का काम मिला था। इसलिए वह परिवार के साथ तीन महिनों पहले ही तासगांव के वज्रचौंडे गांव में आया हुआ था। सुनीता और सुभाष को चार साल की आशा और उषा नामक दो जुड़वा बेटियां थीं और दो साल की ऐश्वर्या सब से छोटी बेटी थी।

Created On :   9 April 2018 6:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story