- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पत्नी और दो मासूम बेटियों को उतारा...
पत्नी और दो मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट और कर ली खुदकुशी
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। फुलंब्री तहसिल के सताल पिंपरी में एक दर्दनाक वारदात से हड़कंप मच गया है। दो बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद एक शख्स से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके कारण उसका पूरा परिवार ही खत्म हो गया। आरोपी शख्स ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तड़ताल शुरु कर दी है। मासूम बेटियों में एक का नाम सर्वदा देवरे उम्र 6 साल तो दूसरी बेटी का नाम इंदवी देवरे, उम्र चार साल बताई जा रही है। जिनकी मां शिवकन्या देवरे की उम्र 27 साल थी और पिता कृष्णा देवरे 30 के बताए गए हैं।
राम-राम लिखी चिट्ठी मिली
कृष्णा देवरे ने पहले पत्नी और दो मासूम बेटियों को मौत के घाट अतारा, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंदेशा है कि घरेलू विवाद के चलते रात 12 बजे के करीब हत्या को अंजाम दिया गया होगा। मृतक कृष्णा और उसके माता पिता एक ही घर में अलग-अलग रहते थे। रोज की तरह सुबह नाश्ते के वक्त कृष्णा के माता पिता घर के पिछले हिस्से में चबूतरे पर चाय पीने बैठे थे। थोड़ा वक्त गुजरा, लेकिन जब कृष्णा नहीं आया, तो मां दरवाजा बजाने लगी, जब कोई आवाज नहीं आई, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा कि कृष्णा फंदे पर लटका था। दोनो बेटियां और बहू लहूलुहान पड़ी थी। बुजुर्ग महिला ने देखा कि दरवाजे पर एक चिट्ठी चिपकी थी, जिस पर आठ बार राम-राम लिखा था। खत में लिखा था कि पहले पुलिस को बुलाओ फिर ही दरवाजा खोलना।
कारण जानने के लिए पड़ताल में जुटी पुलिस
जैसे ही सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुंचकर निरीक्षक अर्चना पाटिल ने मर्ग कायम किया। वड़ोदाबज़ार पुलिस को पाटिल पांडुरंग पवार ने जानकारी दी थी। मामले का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस कारण का पता करने में जुटी है कि आखिर वो कौन सी बात थी, जिसकी वजह से उस शख्स ने अपने परिवार को मारकर खुदकुशी कर ली।
Created On :   31 Aug 2018 2:41 PM GMT