Fake News: क्या बलात्कार के मुसलमान आरोपी को चाकू से मारा गया ?

Fake News: क्या बलात्कार के मुसलमान आरोपी को चाकू से मारा गया ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीच सड़क पर एक आदमी को आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पर चाकू से हमला किया गया। 

 

44 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, बाराबंकी में 8 साल की बच्ची से केप करने वाले को कानून का इंतजार किए बिना ही सजा दे दी इस भाई ने, देश का कानून अंधा है इसलिए बलात्कारी को सजना इसी प्रकार मिलनी चाहिए। 

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो हमें पता चला की वायरल वीडियो बाराबंकी का नहीं बल्कि हैदराबाद का है। पड़ताल में हमें इंडिया टुडे और द न्यूज मिंट की एक खबर भी मिली। दोनों खबरों के मुताबिक यह घटना हैदराबाद की है। खबर के अनुसार जिस लड़के पर हमला हुआ उसका नाम इम्तिआज है। इम्तिआज पर रेप का कोई आरोप नहीं है, बल्कि एक लड़की से उसने भागकर शादी की थी। यह कदम उन्होंने लड़की की घरवालों के मर्जी के बिना उठाया था। इम्तिआज पर हमला लड़की के घरवालों ने किया था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

Created On :   17 Jun 2019 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story