मंडी सचिव ने व्यापारियों को दी चेतावनी, विरोध में कर दी बोली बंद

Mandi secretary warns traders in chhindwara, know why
मंडी सचिव ने व्यापारियों को दी चेतावनी, विरोध में कर दी बोली बंद
मंडी सचिव ने व्यापारियों को दी चेतावनी, विरोध में कर दी बोली बंद

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी कुसमेली में गुरुवार की दोपहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सचिव और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। विरोध में व्यापारियों ने अनाज की बोली बंद कर दी। बताया जा रहा है कि मंडी सचिव राजेश द्विवेदी ने शिकायत के बाद व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे किसानों से खर्च के नाम पर ज्यादा कटौती न करें। ऐसा करने पर व्यापारियों का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। इस बात पर व्यापारियों और सचिव के बीच विवाद हो गया। जिसके विरोध में व्यापारियों ने अनाज की बोली लगाना बंद कर कार्यालय का घेराव किया और सचिव से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। विवाद के बाद व्यापारियों और प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मामला शांत हो सका। व्यापारी ने मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने दोपहर दो बजे से अनाज की बोली बंद रखी जिसकी वजह से मंडी में रखी लगभग पांच हजार बोरी अनाज की बिक्री नहीं हो सकी। मोहखेड़ के किसान रमेश यादव ने बताया कि प्रबंधन और व्यापारियों के विवाद में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वे सुबह से अनाज बिक्री के लिए मंडी में बैठे है लेकिन शाम तक बोली नहीं लगाई गई। व्यापारियों ने आक्रोश जताया जिससे हजारों क्विंटल अनाज नहीं बिक पाया ।व्यापारियों और सचिव के बीच विवाद हो गया। जिसके विरोध में व्यापारियों ने अनाज की बोली लगाना बंद कर कार्यालय का घेराव किया और सचिव से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे।
क्या कहते हैं अधिकारी-
व्यापारी की शिकायत के बाद लाइसेंस सस्पेंड की चेतावनी दी गई। जिसके विरोध में व्यापारियों ने बोली लगाने से इनकार कर दिया। समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। जिन किसानों का अनाज नहीं बिक पाया उनके अनाज की बोली शुक्रवार को लगाई जाएगी।
-राजेश द्विवेदी, सचिव, कृषि उपज मंडी

 

Created On :   5 Jan 2018 7:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story