300 बिस्तर वाले जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे सिर्फ तीन डाक्टर, 21 पद खाली

Mandla : Just 3 doctors are serving in 300 bed district hospital
300 बिस्तर वाले जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे सिर्फ तीन डाक्टर, 21 पद खाली
300 बिस्तर वाले जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे सिर्फ तीन डाक्टर, 21 पद खाली

डिजिटल डेस्क, मंडला। आईएसओ प्रमाणित 300 बिस्तर वाले मंडला जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सिर्फ तीन डाक्टर हैं। अस्पताल में 29 पद मेडीकल आफीसर के स्वीकृत हैं, लेकिन 21 पद खाली पड़े हैं और महज 8 डॉक्टर पदस्थ हैं, इसमें 3 डॉक्टर काम रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजो को बेहतर सेवाएं नही मिल पा रही है। ड्यूटी और ओपीडी के लिए जिला अस्पताल में मेडीकल आफीसर नही है। यहां पेरीफेरी से डॉक्टर आने के बाद भी मेडीकल आफीसर की कमी बनी है। डॉक्टर 16-16 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में 29 पद मेडीकल आफीसर के स्वीकृत हैं, लेकिन 21 पद खाली पड़े हैं। महज 8 डॉक्टर पदस्थ हैं। जिसमें महज 3 डॉक्टर काम रहे हैं। डॉ राकेश बघेल, डॉ गौरव जेटली और डॉ राकेश तेकाम ही अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं। जिसमें डॉक्टर राकेश बघेल को आरएमओ की ड्यूटी भी संभालनी पड़ रही है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए पेरीफेरी से डॉ लोकराम गर्ग, डॉ सुमित सिंगौर और डॉ जेपी चीचाम से को तैनात किया गया है, लेकिन 29 पद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां 10 प्रतिशत ही मेडीकल आफीसर काम कर रहे हैं। जिससे अस्पताल में चिकित्सक कमी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। यहां मेडीकल आफीसर को 16-16 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। 

एमएलसी, पीएम, ड्यटी एक साथ
जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए 3 मेडीकल आफीसर, ड्यटी के लिए दो मेडीकल आफीसर, पीएम और एमएलसी के लिए मेडीकल आफीसर होना चाहिए, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण ड्यटी के साथ डॉक्टर को पीएम और एमएलसी एक साथ करनी पड़ रही है। पीएम के समय आने वाले मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

वर्कलोड में काम छोड रहे डॉक्टर
जिला अस्पताल में ज्यादा काम होने के कारण डॉक्टर जॉब तक छोड़ रहे हैं। डॉ राहुल झारिया जिला अस्पताल को छोड़कर जबलपुर जा चुके हैं। प्रवेश मरावी भी ड्यूटी में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। वर्क लोड के कारण ही दूसरे मेडीकल आफीसर आने के लिए तैयार नहीं है। पेरीफेरी से भी डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। सीएमएमओ के द्वारा कई बार पेरीफेरी से डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन यहां उपस्थिति नही हो रही है। पीएचसी में काम कम होता है, लेकिन यहां जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। जिससे डॉक्टर जिला अस्पताल में काम करने नहीं आते हैं।

इनका कहना है
जिला अस्पताल में मेडीकल आफीसर के कमी बनी है, पीएम, एमएलसी और ओपीडी ड्यूटी एक साथ ले रहे हैं, मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। प्रयास कर रहे हैं, मरीजों को बेहतर सेवा दी जा सके।
डॉ मनोज मुराली, सीएस जिला अस्पताल मंडला

डिस्ट्रिक हास्पिटल में डॉक्टर की जानकारी दी गई है, पेरीफेरी से डॉक्टर की ड्यटी लगाकर व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए पत्र लिखा रहा है, मरीजों की सुविधा के लिए काम किया जाएगा।
डॉ केसी सरौते, सीएमएचओ मंडला

Created On :   26 March 2019 1:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story