इन देशों में आम की होती है सबसे ज्यादा पैदावार, जानिए कौनसे नंबर पर है भारत 

Mango has the highest yield in these countries, Know which number at India
इन देशों में आम की होती है सबसे ज्यादा पैदावार, जानिए कौनसे नंबर पर है भारत 
इन देशों में आम की होती है सबसे ज्यादा पैदावार, जानिए कौनसे नंबर पर है भारत 

डिजिटल डेस्क । गर्मियों का मौसम अपने पूरे जोश में है और मौसमी फल "आम" बाजार में दिखने लगा है। आम फलों के राजा नाम से मशहूर है और पूरी दुनिया में इसके प्रेमी आपको आसानी से मिल जाएंगे। बहुत कम ही होंगे जो आम खाना पसंद ना करते हों। वैसे देखा जाए तो कुल 30 वैराइटी के आम पूरी दुनिया में मिलते हैं, जिनमें से 12 वैराइटी के आम अकेले भारत में पाए जाते है। आंकड़ा देख कर आप समझ ही गए होंगे की भारत में आम की सबसे ज्यादा वैराइटी मिलती है, लेकिन आप ये नहीं जानते है कि भारत के अलावा और भी देश है जहां आम का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। आज हम आपको उन 9 बड़े देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा आम का उत्पादन होता है।

 

संबंधित इमेज

 

बांग्लादेश

बांग्लादेश को आम का उत्पादन करने वाले अहम देशों में नौवें पायदान पर गिना जाता है। बांग्लादेश हर साल साढ़े 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा करता है।

 

variety of mango in bangladesh के लिए इमेज परिणाम

 

मिस्र

अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। वहां हर साल 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।

 

mango in egypt fruit market के लिए इमेज परिणाम

 

ब्राजील

यहां हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है। अमेरिका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं।

 

संबंधित इमेज

 

पाकिस्तान

आम की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर है। वहां हर साल 15 लाख टन आम होता है, जिसमें कई तरह के आम होते हैं।

 

संबंधित इमेज

 

इंडोनेशिया

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणी आम उत्पादक देशों में शामिल हैं। वहां हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।

 

mango in इंडोनेशिया fruit market के लिए इमेज परिणाम

 

मेक्सिको

मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको में हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। कई देशों में वह आम निर्यात करता है।

 

mango in मेक्सिको fruit market के लिए इमेज परिणाम

थाईलैंड

आम के बड़े उत्पादकों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड का नंबर तीसरा है और वहां सालाना 34 लाख टन आम होता है। 

 

mango in थाईलैंड fruit market के लिए इमेज परिणाम

चीन

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन आमों के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।

 

mango in china fruit market के लिए इमेज परिणाम

 

भारत

आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है। हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। भारत दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन करता है।वहीं, 50 देशों को 5276.1 करोड़ टन आम एक्सपोर्ट करता है।  

 

mango in भारत fruit market के लिए इमेज परिणाम

 

 

Created On :   19 May 2018 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story