पोर्न दिखाकर दो बालिकाओं से छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनाई

Manipulation of two girls by showing porn, people beat accused
पोर्न दिखाकर दो बालिकाओं से छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनाई
पोर्न दिखाकर दो बालिकाओं से छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो स्थानों पर मासूम बालिकाओं से छेड़छाड़ की गई। यशोधरा नगर थानांतर्गत एक  व्यक्ति ने नोट दिखा कर बालिका को बहलाने- फुसलाने का प्रयास किया। जरीपटका में भी बालिका को अश्लील वीडियो दिखाया गया। दोनों घटनाओं से  कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आरोपी प्रमोद करवाड़े (55) वर्ष है। प्रमोद कुख्यात बदमाश रहा है। पूर्व में कई गंभीर प्रकरण उसके खिलाफ विविध थानों में दर्ज हैं। वर्तमान में वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता है।

नोट दिखाकर बहला-फुसला रहा था बालिका को

सोमवार की शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच प्रमोद ने बस्ती की ही एक बालिका को नोट दिखाकर गलत कृत्य के लिए उसे बहलाने-फुसलाने का प्रयास किया। यह बात बालिका की दादी के ध्यान में आने पर उसने प्रमोद को फटकार लगाई तो वह भाग गया। इस प्रकरण में जांच अधिकारी एएसआई त्रिपाठी ने बताया कि, इसके पहले भी प्रमोद बस्ती में कुछ मासूम बालिका और बालकों से गलत काम कर चुका है। इसके लिए वह मासूमों को पांच-दस रुपए का लालच देकर उन्हें फंसाता है। कई बार उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी प्रमोद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। इसे लेकर परिसर के लोगों में अपने बच्चों को लेकर असुरक्षा की भावना है। 

मोबाइल पर दिखा रहा था अश्लील फिल्म


दूसरा घटना रविवार को जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी घनश्याम उर्फ संगीत सूर्यवंशी (24) निजी काम करता है। घनश्याम ने बस्ती की एक 11 वर्षीय बालिका को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ गलत कृत्य करने का प्रयास किया। बालिका ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। आस-पड़ोस के लोगों को भी इसकी भनक लगी, लिहाजा लोगों ने घनश्याम की पिटाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।   

 

 

 

Created On :   23 April 2019 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story