मणिपुर पर्यावरण मंत्री के बेटे ने दो पुलिस कर्मियों को कार से किया घायल, गिरफ्तार

Manipur environment minister son injured two police personnel by car
मणिपुर पर्यावरण मंत्री के बेटे ने दो पुलिस कर्मियों को कार से किया घायल, गिरफ्तार
मणिपुर पर्यावरण मंत्री के बेटे ने दो पुलिस कर्मियों को कार से किया घायल, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मणिपुर। मणिपुर के वन और पर्यावरण मंत्री श्याम कुमार के बेटे सत्यजीत ने दो पुलिसकर्मियों को ऑन ड्यूटी घायल कर दिया। सत्यजीत पर आरोप है कि उन्होंने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई और पुलिसकर्मियों को घायल किया। पुलिस ने इस जुर्म के लिए सत्यजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 279 और 338 के तहत केस दर्ज किया है। मंत्री के बेटे सत्यजीत को पुलिस ने इम्फाल में कोर्ट में पेश किया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गय। 

 

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया

यह घटना इम्फाल में एमजी एवेन्यू की व्यस्त सड़क पर हुई। आरोपी सत्यजीत तेज रफ्तार से होंडा सिटी कार कार चला रहा था, इसी बीच पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने कार की रफ्तार और तेज कर दी। पुलिस ने वायरलेस पर भी मैसेज कर दिया, जब दो पुलिसकर्मी उसे रोकने के लिए सामने आए तो आरोपी कार तेज कर दोनों को घायल करते हुए आगे निकल गया। इस घटना में अपनी ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी 41 वर्षीय टी अखुप कॉम और 28 वर्षीय निंगथौजम अनिलकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना को अंजाम देकर आरोपी सत्यजीत सीधे घर जाकर रुका। हालांकि पुलिस भी लगातार उसका पीछा कर रही थी, आरोपी के घर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

Created On :   10 Jun 2018 3:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story