छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम को मणिपुर सरकार करेगी सम्मानित 

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम को मणिपुर सरकार करेगी सम्मानित 
हाईलाइट
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस बात का ऐलान किया

डिजिटल डेस्क, इंफाल। विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने वाली दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम का मणिपुर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैरी कॉम ने नई दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में शनिवार को यह बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम ऊंचा किया है। मैरी ने खिताबी मुकाबले में यूक्रेन की हेना ओखोटा को 5-0 से हराकर करियर का छठा गोल्‍ड मेडल जीता है। जिसके बाद अब उनके शानदार करियर की अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए मणिपुर सरकार उनको सम्मानित करेगी। 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह ने रविवार को कहा कि मैरी कॉम ने देश और राज्य का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा, देश में हर वर्ग के लोगों को मणिपुर की मैरी कॉम पर गर्व है। सरकार विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज को सबसे ऊंचा सम्मान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल जल्द ही निर्णय लेगा कि मैरी को क्या सम्मान दिया जाए। 

बिरेन ने कहा, उन्हें शायद "क्वीन ऑफ मणिपुर", "मदर ऑफ मणिपुर" या उनकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के अनुसार उपाधि दी जाएगी। हम उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। हम उपाधि के साथ उचित तरीके से उनका स्वागत करेंगे। छठा स्वर्ण जीतने के तुरंत बाद मैरी ने कहा था कि उनका अगला लक्ष्य 2020 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।

Created On :   26 Nov 2018 4:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story