Miss World मानुषी इस एक्टर के साथ करना चाहती हैं काम

Manushi Chhillar Miss World 2017 want to film with aamir khan
Miss World मानुषी इस एक्टर के साथ करना चाहती हैं काम
Miss World मानुषी इस एक्टर के साथ करना चाहती हैं काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिस वर्ल्ड 2017 बनने के बाद पहली बार मुंबई पहुंची मानुषी छिल्लर ने सोमवार को बड़ी बेबाक तरीके से मीडिया के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि वे बॉलीवुड में आमिर खान के साथ फिल्म में काम करना चाहती हैं। हालांकि मानुषी ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा कि अभी वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं। मानुषी ने बताया कि वे अभी अपने सोशल कैंपेन पर फोकस करना चाहती हैं और ग्रामीण महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए काम करना चाहती हैं।

खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछने पर मानुषी ने कहा कि बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस खूबसूरत हैं और किसी एक का नाम लेना कठिन है। मानुषी ने बताया कि वे बॉलीवुड में आमिर खान के साथ फिल्म करना चाहती है क्योंकि वे सोशल इश्यूज पर फिल्में बनाते हैं। मानुषी ने कहा कि वे मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद भारत लौटने के लिए बेताब थीं और फ्लाइट लैंड होने तक एक-एक मिनट गिन रहीं थी।

मिस वर्ल्ड मानुषी ने ऐसे तय किया कामयाबी का सफर...

मानुषी का जन्म तो रोहतक में हुआ था लेकिन उसके पिता डॉ. मित्रवासु बहादुरगढ़ के गांव बामडौली के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए साल 2015 में सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन लिया। कहा जाता है कि एक डॉक्टर का प्रोफेशन आपको कुछ एक्ट्रा एक्टिविटी करने की इजाजत नहीं देता, लेकिन मानुषी के जुनून ने सबसे पहले उनको दिसंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज में मिस कैंपस प्रिंसेस का खिताब जिताया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

मानुषी से पहले इन्होंने जीता खिताब

मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत को फिर ताज दिलाया है। इससे पहले 2000 में प्रियंका चौपड़ा ने ये खिताब जीता था। सबसे पहले 1966 में रीता फारिया ने ये खिताब अपने नाम किया था। 1994 एश्वर्या राय विश्व सुंदरी बनी थी, 1997 डायना हेडेन,1999 युक्ता मुखी, 2000 प्रियंका चोपड़ा और अब प्रियंका के बाद 2017 में मानुषी ने भारत को ताज पहनाया है।

Created On :   27 Nov 2017 2:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story