वेनेजुएला: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अब तक 26 लोगों की मौत

वेनेजुएला: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अब तक 26 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को पद से हटने का आग्रह किया
  • विरोध प्रदर्शन में अब तक 26 लोगों की मौत
  • वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, कराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में जारी राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। देश में तख्तापलट जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 26 लोगों की माैत हो गई है। वेनेजुएलन आब्जर्वेटरी ऑफ सोशल कांफलिक्ट NGO ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर दो बजे तक प्रदर्शनों में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या में केवल वही लोग शामिल हैं जिनकी पहचान कर ली गयी है।

बता दें कि वेनेजुएला में पिछले कुछ दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया। अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को पद से हटने का आग्रह किया, लेकिन इसके जवाब में मादुरो ने अमेरिका से सभी राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को अस्थिर कर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि मादुरो की सरकार गैरकानूनी है, जिस वजह से वेनेजुएला के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मैं आधिकारिक तौर पर नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जुआन गोइदो को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता देता हूं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता के खिलाफ बुधवार विपक्ष की रैली में लोग सड़कों पर उतर आए। इस रैली में गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। जबकि, उससे कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ आपराधिक जांच का आदेश दिया था। गुएडो ने कहा कि विरोध को खत्म करने के लिए उन्होंने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ले ली है। गुएडो ने कहा कि वह अस्थायी सरकार स्थापित करेंगे और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएंगे।

 

 

 

Created On :   25 Jan 2019 3:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story