चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बाकि, रविवार को नागपुर में नेताओं का जमावड़ा

Many political rallies on Sunday in Nagpur Before lok sabha Elections 2019
चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बाकि, रविवार को नागपुर में नेताओं का जमावड़ा
चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बाकि, रविवार को नागपुर में नेताओं का जमावड़ा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार कार्य अंतिम दौर की ओर बढ़ चला है। 11 अप्रैल को मतदान होगा। 9 अप्रैल की शाम से प्रचार बंद हो जाएगा। लिहाजा सोमवार तक ही चुनाव प्रचार हो सकेगा। चुनाव प्रचार के लिहाज से रविवार काफी महत्वपूर्ण है। रविवार को भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पूर्व नागपुर के कच्छी वीसा मैदान में प्रचार सभा को संबोधित करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शाम 5 बजे कलमेश्वर व 7 बजे कन्हान में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश प्रभारी मलिकार्जुन खड़गे भी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो की चर्चा भी चल रही है। फिलहाल अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उधर अन्य प्रमुख संगठनों के उम्मीदवारों के समर्थन में भी सभाएं हुई है। बसपा अध्यक्ष मायावती व वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर सभा को संबोधित कर चुके हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सभाएं हाे चुकी हैं। 

होर्डिंग्स लगाकर साध रहे निशाना
इस बार चुनाव प्रचार में पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। पदयात्रा, रोड शो, बाइक रैली व समाज संगठनों की सभा का दौर अवश्य चल रहा है, लेकिन प्रचार सभाएं कम ही हो रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव आयोग की उम्मीदवार के खर्च को लेकर सख्ती के कारण यह स्थिति बनी है। विविध स्थानों में बड़ी सभाएं नहीं ली जा रही हैं। उधर कांग्रेस व भाजपा को होर्डिंग्स वार अधिक चर्चा में रहा है। कांग्रेस की ओर से शहर भर में होर्डिंग्स लगाए गए। विविध मसलों को लेकिर मराठी में सवाल किया गया-लाज नाही वाटत का? अर्थात शर्म नहीं आती है क्या? जवाब में भाजपा ने भी हाेर्डिंग्स लगा दी। विकास के दावों साथ प्रधानमंत्री की भूमिका की सराहना की गई। कांग्रेस के सवाल के जवाब में कहा गया-लाज वाटते पण कांग्रेस वर। अर्थात शर्म तो आती है पर कांग्रेस पर। इस बार 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से ज्यादातर उम्मीदवार स्वयं को अल्पसंख्यक प्रतिनिधि व बहुजनवादी बता रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार की सभा में पीरिपा नेता जयदीप कवाड़े के विवादित बयान को छोड़ दिया जाए तो अब तक चुनाव प्रचार मर्यादित ही है। शहर भर में वाहनों की जांच चल रही है। लिहाजा उम्मीदवारों की ओर से भी सावधानी बरती जा रही है।

Created On :   6 April 2019 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story