करण जौहर की पार्टी में नजर आए कई सितारे
By - IANS News |30 July 2019 1:51 AM GMT
करण जौहर की पार्टी में नजर आए कई सितारे
हाईलाइट
- इनमें रणबीर कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण
- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर तक शामिल थे
- मुंबई में शनिवार को करण जौहर के घर की पार्टी में कई सितारे एक साथ नजर आए
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार को करण जौहर के घर की पार्टी में कई सितारे एक साथ नजर आए।
इनमें रणबीर कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर तक शामिल थे।
करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों के लिए स्टार स्टड पार्टी की एक झलकी पेश की है।
वीडियो में दीपिका, रणबीर, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा, जोया अख्तर, विक्की कौशल, मलाइका, अर्जुन, अयान मुखर्जी, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर करण के घर पर पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में करण ने लिखा है, सैटरडे नाइट वाइव्स।
--आईएएनएस
Created On :   29 July 2019 8:00 AM GMT
Next Story