कई वर्षों बाद 2 अप्रैल को बन रहा ये योग, इन कार्यों से होगा लाभ

Many years later this yoga being formed on April 2, Know about it
कई वर्षों बाद 2 अप्रैल को बन रहा ये योग, इन कार्यों से होगा लाभ
कई वर्षों बाद 2 अप्रैल को बन रहा ये योग, इन कार्यों से होगा लाभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वारुणी पर्व का शुभ योग संयोग 2 अप्रैल 2019 मंगलवार को बन रहा है। मासिक शिव रात्रि को कई वर्ष बाद ऐसा योग शुभ संयोग बन रहा है। यह योग संयोग से बन रहा है। एक ऐसा शुभ मुहूर्त योग-संयोग, जिसमें जो भी काम करोगे तो कठिन काम भी हो आसन जाएगा। वारुणी पर्व का शुभ योग संयोग 2 अप्रैल को सुबह से त्रयोदशी तिथि और शतभिषा नक्षत्र है। जो मंगलवार को रात्रि 12:51 बजे तक रहेगा साथ ही शिव जी की त्रयोदशी तिथि है। इसी समय तक वणिज योग है इस दिन वारुणी महा पर्व मनाया जाएगा।

महा वारुणी पर्व में पवित्र नदियों में स्नान होता है। यह पूरे भारत का पर्व है गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, सिंधु और कावेरी नदी में पवित्र स्नान किया जाता है। हरिद्वार, इलाहाबाद, वाराणसी, इंदौर, ऋषिकेश, रामेश्वरम, नासिक में पवित्र नदी तालाब एवं झील में स्नान करने के बाद शिव पूजा की जाती है। इस पर्व को विधि पूर्वक मनाने से पाप कर्मों से मुक्ति प्राप्त होती है।

वारुणी योग में कोई भी शिक्षा या पढ़ाई आरम्भ करने से महालाभ होता है। वारुणी पर्व का अद्भुत मुहूर्त है कोई नई पढ़ाई,कोर्स, ट्रेनिंग या शिक्षा शुरू करना लाभकारी रहेगा। यह पर्व चैत्र मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को वारुणी पर्व मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्थानों पर स्नान-दान का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

इस योग में करें ये काम
इस योग संयोंग पर गंगा आदि तीर्थ स्थानों में स्नान, दान और उपवास करने से करोड़ों सूर्यग्रहण के समान फल प्राप्त होता है। 
चैत्रासिते वारुणऋक्षयुक्ता त्रयोदशी सूर्यसुतस्य वारे। योगे शुभे सा महती महत्या गंगाजलेर्कग्रहकोटितुल्या।। (त्रिस्थलीसेतु) 

स्नान के पानी में पवित्र नदी का जल डालकर भी स्नान कर सकते हैं और शिव पूजा करके पढ़ाई शुरू करें, कोई भी नया काम धंधा व्यापार दुकान या फैक्ट्री शुरू करने से महा लाभ होगा वारुणी महायोग है।

इस दिन कोई नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करना बहुत शुभ होगा। इसमें बहुत बड़ी सफलता मिलेगी, कोई नया व्यापार शुरू करोगे तो लाखों-करोड़ों का लाभ होगा। कोई नया मकान, दुकान, जमीन खरीदना भी शुभ रहेगा।

बनेगी शादी-विवाह की बात
कोई स्कूल कॉलेज, इन्सिटीट्यूट ट्यूशन सेंटर खोलने से भी लाभ होगा। गंगा जल डालकर स्नान करने के बाद शिव पूजा कर काम शुरू करें। वारुणी योग में शादी-विवाह की बात बन सकती है, अगर आप कुंवारे हैं विवाह होने में देर हो रही है वारुणी योग का अचूक उपाय करें जल्दी शादी हो जाएगी

उपाय-  
शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं शिव लिंग पर बेलपत्र की माला चढ़ाएं शिव मन्दिर में नारियल फोड़कर नारियल का जल शिव लिंग पर चढ़ा दें और एक जोड़ा केला भी चढ़ाएं तो आपका काम इस माह बन जाएगा।

Created On :   25 March 2019 7:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story