माओवादी अरुण परेरा को घर में किया नजरबंद, पुणे पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Maoist leader Arun Perera, arrested by Pune Police
माओवादी अरुण परेरा को घर में किया नजरबंद, पुणे पुलिस ने किया था गिरफ्तार
माओवादी अरुण परेरा को घर में किया नजरबंद, पुणे पुलिस ने किया था गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कथित नक्सली लिंक के आरोप में पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार माओवादी नेता अरुण परेरा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ठाणे स्थित उनके घर में नजरबंद किया गया है। गुरुवार को राकांपा विधायक जीतेंद्र आव्हाण उनसे मिलने पहुंचे।

मंगलवार की सुबह परेरा को पुणे पुलिस की टीम ने ठाणे पुलिस के साथ मिलकर उनके ठाणे शहर स्थित घर से गिरफ्तार किया था। परेरा के साथ उसी दिन देश के अलग अलग हिस्सों से कुछ और लोगो की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार की तड़के पुणे पुलिस अरुण परेरा को लेकर उनके ठाणे स्थित घर पहुंची। परेरा के घर के बाहर ठाणे और पुणे पुलिस के पांच जवानों को उन पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।

राकांपा विधायक आव्हाण ने अरुण परेरा के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में आव्हाड ने कहा की यह लोगो को डराने की साजिश है जिससे सरकार के खिलाफ कोई कुछ बोले नहीं। 
 

Created On :   30 Aug 2018 4:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story