कामवाली महिला का जातिगत अपमान, डॉ. मेधा खोले को गिरफ्तार करने की मांग

Maratha morcha protest and demand to arrested Dr. medha khole in pune
कामवाली महिला का जातिगत अपमान, डॉ. मेधा खोले को गिरफ्तार करने की मांग
कामवाली महिला का जातिगत अपमान, डॉ. मेधा खोले को गिरफ्तार करने की मांग

डिजिटल डेस्क, पुणे। घर में खाना बनाने वाली महिला को जाति को लेकर अपमानित करने के मामले में भारतीय मौसम विभाग की पूर्व निदेशिका डॉ. मेधा खोले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा 25 सितंबर को मोर्चा निकाला जाएगा। ऐसी चेतावनी बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा के आयोजकों ने दी।

इस संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में शांताराम कुंजिर ने बताया कि जाति को लेकर अपमानित करने के चलते डॉ. खोले के विरोध में निर्मला यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में डॉ. खोले की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ऐसा ज्ञापन हमनें पुलिस आयुक्त को दिया है। 25 सितंबर तक डॉ. खोले की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लाल महल से पुलिस आयुक्त कार्यालय तक मराठा क्रांति मोर्चा निकाला जाएगा। यह मुक मोर्चा नहीं होगा। जब तक डॉ. खोले की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे ऐसी चेतावनी कुंजिर ने दी है।

क्या है मामला?
डॉ. खोले को धार्मिक कार्यों के लिए खाना बनाने के लिए उनकी जाति की सुहागन महिला चाहिए थीं। निर्मला यादव नामक महिला ने झूठी जानकारी देकर खाना बनाने का काम हासिल किया। यह बात जब डॉ. खोले को पता चलीं तब उन्होंने उनके विरोध में धोखा करने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं यादव ने भी डॉ. खोले के विरोध में जाति को लेकर अपमानित करने की शिकायत दर्ज की। इस मामला से काफी विवाद शुरू हो गया। कई संगठनों द्वारा डॉ. खोले का निषेध किया गया। उसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत वापस ली लेकिन यादव अभी भी अपनी शिकायत पर कायम है। इसलिए अब डॉ. खोले की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Created On :   13 Sep 2017 3:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story