मराठा आरक्षण आंदोलन : चाकण हिंसा मामले में 11 आंदोलनकारी गिरफ्तार

Maratha Reservation Movement: 11 agitators arrested in Chakan violence case
मराठा आरक्षण आंदोलन : चाकण हिंसा मामले में 11 आंदोलनकारी गिरफ्तार
मराठा आरक्षण आंदोलन : चाकण हिंसा मामले में 11 आंदोलनकारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। मराठा समाज को आरक्षण की मांग को लेकर चाकण आंदोलन हिंसा मामले में पुलिस ने 11 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है। यह आंदोलन जुलाई में हुआ था। आरक्षण की मांग को लेकर 30 जुलाई को आंदोलन किया गया था। जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। पथराव, आगजनी जैसी घटनाएं हुई, 30 बसों को जला दिया गया था। इसके अलावा कई निजी वाहनों का नुकसान पहुंचाया गया है। जिला ग्रामीण पुलिस ने तकरीबन 4 से 5 हजार आंदोलनकारियों पर मामला दर्ज किया था। 

मामले में अबतक 30 आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें फिल्हाल 11 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिस इलाके में हिंसा हुई, वो पहले ग्रामीण पुलिस की सीमा में था। लेकिन इसे पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय में जोड़ा गया है। इसलिए मामला आयुक्तालय में स्थानांतरीत किया गया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त आर. के. पद्मनाभन ने विशेष जांच पथक की नियुक्ति की है। इसी पथक ने कार्रवाई करते हुए 11 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया हैं।    
 

Created On :   5 Dec 2018 1:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story