18 अप्रैल से बुध हो रहे मार्गी, जानिये 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Margi Mercury from April 18, know how it will affect 12 zodiac signs
18 अप्रैल से बुध हो रहे मार्गी, जानिये 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
18 अप्रैल से बुध हो रहे मार्गी, जानिये 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 18 अप्रैल 2018 को शनि वक्री हो रहे हैं। इसी दिन से जुलाई तक बुध भी मार्गी हो रहे हैं। बुध ग्रह विद्या, बुद्धि और व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह है। बुध का यह स्थान परिवर्तन आपके जीवन में बहुत बदलाव लाने वाला है। इस परिवर्तन में बुध सम होता है, अत: मीन राशि में बुध के जाने का मतलब है कि नेताओं में चल रहा वाक-युद्ध बढ़ जाएगा। पत्रकारिता का स्तर सुधरेगा और व्यापार-व्यवसाय की रुकावटें दूर होंगी। बुध के मीन राशि में मार्गी होने पर सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं कि बुध के मार्गी होने का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

 


मेष 

इस राशि के जातक बुद्धि और नीति के बल पर अपने विरोधियों को रोकने में कामयाब होंगे। इस समय आपको निर्णय लेने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी। कई मामलों में लंबित सफलता की राहें खुलेंगी। बुध के मीन राशि में मार्गी होने के प्रभाव से सुख-सुविधा की वस्तु क्रय करने के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ 

इस राशि के जातक का कोई अपना इनके दिल को सुकून पहुँचाने का काम करेगा। मित्रों से लाभ मिलने के योग हैं। बुध का मीन राशि में मार्गी होना आपको सलाह देता है कि आप इस अवधि में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। बैंक या शेयर बाजार में किसी प्रकार का लेन-देन करने में सतर्कता से काम ले। संतान की शिक्षा को लेकर समय अनुकूल है।

मिथुन राशि 

शिक्षा और बैंक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को पद लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक मामलों के साथ ही आजीविका में शुभता आएगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मज़बूत होंगे। सरकारी कार्य सरलता से पूरे होंगे।

कर्क 

अत्यधिक पराक्रम से किए गए कार्यों में कुछ अड़चनें रह सकती हैं लेकिन यदि आत्मविश्वास बनाए रखने में कामयाब रहे तो सफलता जरूर मिलेगी। हालांकि कुछ मित्रों का व्यवहार निराशा दे सकता है लेकिन ज्योतिष 2018 आपको सलाह देता है कि आत्मनिर्भर रहकर सब ठीक किया जा सकता है।
 


सिंह

परिवार में बने हुए मतभेदों में कमी आएगी। धन संचय सहजता से होगा। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को अनुकूल सफलता मिलेगी। समय शुभ बना हुआ है लेकिन समय की शुभता का पूरा लाभ उठाने के लिए वाणी में शिष्टता, सौम्यता अनिवार्य होगी।

कन्या 

आपका राशि स्वामी आपकी राशि के सातवें स्थान पर ही रहेगा, लेकिन राहु की संगति के कारण वह अधिक अनुकूल फल नहीं दे पाएगा। कई विषयों में निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होगा। ऐसे में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह-मशवरा करना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

तुला 

बढ़ते हुए व्यर्थ के व्यय परेशान कर सकते हैं। इसलिए मेहनत पहले से ज्यादा करनी होगी। गणनात्मक कार्यों में और महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से निर्णय लें। वैवाहिक जीवन में संभल कर चलने की स्थिति बनी हुई है।

वृश्चिक 

आय और लाभ के पक्ष से समय शुभ रहेगा। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिल सकता है। आमदनी बेहतर होगी। प्रेम संबंधो में आत्मीयता बढ़ेगी। हालांकि कुछ सामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
 


 

धनु 

व्यापारिक वृद्धि के लिए समय शुभ रहेगा। जल्दबाजी में संदेहास्पद सौदों से बचें। अपने मान-सम्मान को लेकर सजग रहना भी जरूरी होगा। वरिष्ठों से मिलने वाला सहयोग आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी सहकर्मी से प्रेम हो सकता है।

मकर

समय स्थानांतरण या यात्राएं करवा सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण कठिनाइयों का एहसास कम होगा। इस समय गलत लोगों पर विश्वास करने से बचें। प्रेम संबंधों में सक्रियता देखने को मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ 

यदि पिछले दिनों से स्वास्थ्य अनुकूल नहीं था तो इस समय बेहतरी देखने को मिल सकती है। लाभ की गति मंद रह सकती है पर निरन्तरता बनी रहेगी। ज्योतिष 2018 आपको सलाह देता है कि खान-पान में शुद्धता और संतुलन लाजमी बनाए रखना जरूरी होगा।

मीन 

बुध का यह गोचर आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी या साझेदार से अधिक सहयोग नहीं मिल पाएगा। आत्मनिर्भर रहें। धैर्य और संयम बनाए रखें। हालांकि आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है। कुछ अड़चनें आ सकती हैं लेकिन उनका समाधान जल्द हो जाएगा। 

Created On :   15 April 2018 3:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story