गाय को माता कहने वालों के दिमाग में गोबर- पूर्व जस्टिस काटजू

markandey katju controvarsial statement cow is animal not mata
गाय को माता कहने वालों के दिमाग में गोबर- पूर्व जस्टिस काटजू
गाय को माता कहने वालों के दिमाग में गोबर- पूर्व जस्टिस काटजू
हाईलाइट
  • गाय को माता कहने वालों के दिमाग में गोबर।
  • पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू का विवादित बयान
  • भगवान राम भी साधारण व्यक्ति थे।

डिजिटल डेस्क,देहरादून। पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने गाय को माता कहने पर आपत्ति जताई है। देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान काटजू ने कहा कि, राम भगवान नहीं, बल्कि एक साधारण व्यक्ति थे। गाय भी एक जानवर है। ऐसे में जो लोग गाय को माता कहता है, उसके दिमाग में गोबर भरा हुआ है। 

नेता पर हमला-
पूर्व जस्टिस काटजू ने नेताओं पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, संसद में अपराधियों का बोलबाला है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, इसलिए राजनीतिक दल गाय का मुद्दा उठा रहे हैं। सिर्फ चुनाव में वोट बटोरने के लिए राजनीति की जा रही है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

बेरोजगारी पर सवाल-
उन्होंने बेरोजागरी पर भी सवाल उठाया। पूर्व जस्टिस ने कहा कि, देश में लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। लोग भूखे मर रहे हैं और हम मंदिर का मुद्दा लेकर बैठे है। बता दें कि काटजू पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

मार्केंडेय काटजू के विवादित बोल पर नजर -

-जस्टिस काटजू ने महात्मा गांधी को ब्रिटिश एजेंट और सुभाषचंद्र बोस को जापानी एजेंट बताया था।
-काटजू ने सलमान रुश्दी को मामुली और औसत दर्जे का लेखक कहा था।
-एक सेमिनार में काटजू ने कहा था, 90प्रतिशत भारतीय बेवकूफ हैं, जो धर्म के नाम पर सरलता से बहकावे में आ जाते हैं।
-दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त काटजू ने किरण बेदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने भाजपा की तरफ से किरण बेदी की जगह शाजिया इल्मी को सीएम पद का दावेदार बनाने की बात कहीं थी। काटजू ने कहा था कि शाजिया सुंदर है इसलिए उन्हें वोट ज्यादा मिलेंगे।
-काटजू ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, उन्हें पार्टी से अलग हो जाना चाहिए। उनके रहते कांग्रेस का हाल बेहाल रहेगा।
-मार्कंडेय काटजू ने एक ब्लॉग में स्वीकार किया कि उन्होंने गोमांस खाया है और आगे भी खायेंगे। 


 

Created On :   3 Feb 2019 10:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story