मन्नताें वाला कुअां, इसके अंदर से निकलती है रहस्यमयी रोशनी

The Masonic Initiation Wells of the Quinta da Regaleira in Portugal
मन्नताें वाला कुअां, इसके अंदर से निकलती है रहस्यमयी रोशनी
मन्नताें वाला कुअां, इसके अंदर से निकलती है रहस्यमयी रोशनी

डिजिटल डेस्क, सिंतारा। पुर्तगाल के समीप ये जगह बेहद रहस्यमयी बतायी जाती है। ये एक कुआं है जिसे विशिंग वेल भी कहा जाता है। वैसे तो मन्नतों के मामले में देश ही नहीं विदेशों में भी ढेरों जगहें देखने मिलती हैं, लेकिन इस कुएं की खासियत है कि यहां से एक अनोखी रोशनी निकलती है, आमतौर पर ज्यादा गहराई में जाने पर जहां कुएं, बावड़ियों और किलों में जहां अंधेरा पाया जाता है वहीं इसकी रोशनी वैज्ञानिकों के लिए भी हैरान करने वाली है। यह रोशनी बाहर तक फैलती है और इसकी वजह से इसके आसपास के नजारे बहुत सुंदर दिखाई देते हैं।   

 

सिक्का डालकर मन्नत

इसके बारे में बताया जाता है कि यहां अंदर किसी भी तरह के प्रकाश की कोई व्यवस्था नही है। इसके बाद भी यहां से रोशनी निकलना आश्चर्य का विषय है। इसके बारे में कहा जाता है कि यदि यहां पर सिक्का डालकर कोई मन्नत मांगी जाए तो वह जरूर पूरी होती है। जिसकी वजह से जो भी यहां घूमने आता है वह एक सिक्का जरूर इसके अंदर डालता है। 

 

लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम से फेमस

इसकी गहराई उतनी ही है जितनी की एक चार मंजिला इमारत होती है। जैसे-जैसे ये जमीन के अंदर जाता है वैसे-वैसे संकरा हो जाता है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम से फेमस यह कुआं दिखने में उल्टे टॉवर की तरह ही नजर आता है। इसके पास ही एक और कुआं बना है जो कि इससे छोटा है, लेकिन ये दोनों सुरंग के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

 

क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास

यह क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास स्तिथ है। यह यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसके बारे में जानकार बताते हैं ये कुआं जरूर है, लेकिन यहां पानी संरक्षित नही किया जाता था, बल्कि यहां गोपनीय दीक्षा संस्कार होते थे, अंदर ही सुरंग है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था और अंदर जाने वाले की सुरक्षा को देखकर बनाया गया होगा। 

Created On :   28 Nov 2017 6:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story