अमेरिकी इतिहास की सबसे भयानक मास शूटिंग, 59 की मौत

Mass shooting at music festival on the Las Vegas strip
अमेरिकी इतिहास की सबसे भयानक मास शूटिंग, 59 की मौत
अमेरिकी इतिहास की सबसे भयानक मास शूटिंग, 59 की मौत

डिजिटल डेस्क, लास वेगस। अमेरिका के लास वेगस के एक कसीनो में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। अमरीकी इतिहास की इस सबसे भयानक मास शूटिंग में 500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हमले को अंजाम देने वाले एक हमलावर ने खुद को गोली मार ली है। मृत पाए गए हमलावर की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि होटल में घिरने के बाद संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मार ली।

ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ISIS ने कहा है कि हमलावर ने कुछ महीने पहले ही धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया था। हालांकि अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने ISIS के दावे को खारिज किया है। FBI ने कहा है कि लास वेगस अटैक का किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावर स्थानीय नागरिक था। पुलिस का कहना है कि हमला किसी एक व्यक्ति द्वारा ही किया गया है। पुलिस मारिलोउ डैनली नाम की एशियाई महिला की भी तलाश कर रही है जो कि संदिग्ध के साथ दिखी थी। 

  • गोलीबारी शहर के मैंडाले बे कसिनो के पास रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल में रात 10.30 बजे हुई।
  • इस तीन दिवसीय म्यूज़िक फेस्टिवल का सोमवार को आखिरी दिन था। कंसर्ट में क़रीब 22 हज़ार लोग पहुचे थे।
  • घटना के समय मशहूर कलाकार एरिक चर्च, सैम हंट और जेसन अल्डियन अपनी प्रस्तुति दे रहे थे।
  • बंदूकधारी ने मंडलई बे होटल के 32वें फ्लोर से ओपन-एयर म्यूज़िक फेस्ट में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
  • गोलियों की आवाज सुनते ही म्यूजिक कंसर्ट में भगदड़ मच गई। लोग बदहवास होकर इधर से उधर भागते देखे गए।
  • गोलीबारी होते ही चारों तरफ चीख-पुकार और भगदड़ मचने लगी। कुछ ही देर में खून से लथपथ लोग इधर-उधर पड़े थे।
  • लास वेगस पुलिस विभाग ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने की घोषणा की है।
  • गोलीबारी के कारण शहर के मैक्करन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
  • वेगस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने एक एशियाई महिला को संदिग्ध बताया है। 

पुलिस ने कहा है कि वे मांडले बे रिजॉर्ट और कैसिनो पर सक्रिय शूटर की जांच कर रहे हैं। लास वेगस मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, "हम मांडले बे कैसिनो के आसपास एक सक्रिय शूटर की मौजूदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रहे हैं। कृपया सभी उस इलाके से दूर रहें।" 

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "लास वेगस में हुई भयावह गोलीबारी में उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और सहानुभूति है, जिन्होंने अपनों को खोया है। ईश्वर आपको ताकत दे।"

गौरतलब है कि लास वेगस रात भर जागने वाले शहर के रूप में जाना जाता है। इसे मनोरंजन की राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। यह जुआघर, खरीदारी तथा शानदार खान-पान के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर जाना जाने वाला एक प्रमुख शहर है।

Created On :   2 Oct 2017 7:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story