अरुणाचल में भूस्खलन, मलबे में दबे 14 लोग

massive landslide in Arunachal : 14 people feared dead
अरुणाचल में भूस्खलन, मलबे में दबे 14 लोग
अरुणाचल में भूस्खलन, मलबे में दबे 14 लोग

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के चलते 14 लोग मलबे में दब गए हैं। पापुम पारे जिले के गांव लापतप में यह भूस्खलन हुआ है। यहां पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। अतिरिक्त उप आयुक्त जलाश पर्तिन ने बताया कि लापतप गांव के तीन घर इस भूस्खलन की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में 14 लोग दबे हुए हैं जिनके जिंदा बचने की बेहद कम संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। यह भूस्खलन दोपहर 03.30 बजे हुआ है।

Created On :   11 July 2017 2:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story