निर्माण कार्य की सामग्री सड़क पर बखरी,  7 हजार लोगों से वसूला सवा करोड़ जुर्माना

Material of construction work was sacked on the road
निर्माण कार्य की सामग्री सड़क पर बखरी,  7 हजार लोगों से वसूला सवा करोड़ जुर्माना
निर्माण कार्य की सामग्री सड़क पर बखरी,  7 हजार लोगों से वसूला सवा करोड़ जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में पूरे साल निर्माण कार्य के साथ ही आम नागरिकों द्वारा बांधकाम आदि किए जाते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़क, फुटपाथ, खुली जगह आदि स्थानों पर निर्माण कार्य सामग्री बिना अनुमति रखना आम लोगों के लिए भारी पड़ रहा है। शहरभर में ऐसे लोगों को नोटिस देकर सामान हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया, लेकिन उसके बाद भी सामान नहीं उठाने वाले 7051 लोगों पर न्यूसेंस स्क्वॉड द्वारा कार्रवाई की गई। इसके तहत दो साल में सवा करोड़ रुपए जुर्माना वसूली की गई है। सबसे अधिक आशीनगर जोन में 1119 लोगों पर कार्रवाई की गई । ये वे मामले हैं जिसमें लोगों ने निर्माण कार्य के लिए सामग्री लाकर रोड किनारे डाल तो दििया लेकिन इस सामग्री को नोटिस मिलने के बाद भी उठाने का नाम नहीं लिया। मनपा ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है।

मनपा आयुक्त के नेतृत्व में काम करता है स्क्वॉड
स्मार्ट सिटी में कचरा फैलाने और गंदा करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लए 11 दिसंबर 2017 को स्क्वॉड गठित किया गया था। 10 दिसंबर 2019 अर्थात करीब 2 साल में स्क्वॉड ने 7 हजार 51 लोगों पर कार्रवाई की। इसमें 129 बिल्डर्स और 6930 लोग शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों लोगों से 1 करोड़ 17 लाख 42 हजार और बिल्डर्स से 8 लाख 29 हजार रुपए, ऐसे कुल  1 करोड़ 25 लाख 71 हजार रुपए जुर्माने की राशि वसूली गई है। न्यूसेंस स्क्वॉड मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी के नेतृत्व में काम करता है, जिसके प्रमुख वीरसेन तांबे हैं।

जोन     व्यक्ति     बिल्डर्स     कुल
लक्ष्मी नगर    624    37    661
धरमपेठ    874    11    885
हनुमान नगर    574    8    582
धंतोली    559    26    585
नेहरू नगर    758    3    761
गांधीबाग    300    1    301
सतरंजीपुरा    961    6    967
लकड़गंज    638    5    643
आशीनगर    1114    5    1119
मंगलवारी    528    27    555 
कुल     6930    129    7059

Created On :   17 Oct 2019 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story