पोर्न स्टार बनाने की बात कही, घर बुलाकर किया 'न्यूड फोटोशूट'

Matt Hickey is accused of raping women after posing as a porn recruiter online
पोर्न स्टार बनाने की बात कही, घर बुलाकर किया 'न्यूड फोटोशूट'
पोर्न स्टार बनाने की बात कही, घर बुलाकर किया 'न्यूड फोटोशूट'

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के वॉशिंगटन से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति लड़कियों को पोर्न स्टार बनाने का लालच देकर घर बुलवाता था और फिर उनके साथ रिलेशन बनाता था। इतना ही नहीं ये व्यक्ति उनका "न्यूड फोटोशूट" भी करवाता था। इस व्यक्ति का नाम मैट हिकी बताया जा रहा है, जो एक पत्रकार है और महिलाओं को पोर्न स्टार बनाने का लालच देकर इनको अपने घर बुलाकर सेक्शुअल रिलेशन बनाता था। 

 

Image result for matt hickey

 

दरअसल, मैट पर कई लड़कियों ने रेप का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली लड़कियों का कहना है कि मैट ने उन्हें पोर्न स्टार बनाने की बात कही और फिर घर बुलाकर पहले तो उनके साथ रिलेशन बनाए और फिर न्यूड फोटोशूट किया। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैट हिकी खुद को पोर्न रिक्रूटर के तौर पर एक्सपोज करता था और लड़कियों को पोर्न स्टार बनाने का झांसा दिया करता था। पुलिस के मुताबिक, हिकी लड़कियों को अपने अपार्टमेंट में ऑडिशन के लिए बुलाता था और उनका न्यूड फोटोशूट भी करता था। पुलिस की मानें तो हिकी पर कम से कम 6 लड़कियों ने आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने पत्रकार पर आरोप लगाए हैं कि उसने उन्हें पोर्न स्टार बनाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस का ये भी कहना है कि इन लड़कियों की संख्या भी ज्यादा हो सकती है। बताया जा रहा है कि हिकी ने पहले महिला रिक्रूटर के नाम से एक फेक ऑनलाइन अकाउंट बनाया और इसके बाद लड़कियों को पोर्न स्टार बनाने की बात कही थी। 

 

Image result for matt hickey

 

खबरों की मानें तो इसी मामले में पत्रकार मैट हिकी को सजा हो चुकी है और उसे 12 महीने कस्टडी में गुजारने पड़े हैं। उस वक्त हिकी पर 3 लाख 32 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले का खुलासा द स्ट्रेंजर ने किया था, इसी पब्लिकेशन में हिकी पहले काम किया करता था। 

Created On :   13 Nov 2017 6:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story