दिल्ली: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल पर डॉक्टर

Maulana Azad Medical College Doctors called strike after doctor was assaulted by patients relative
दिल्ली: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल पर डॉक्टर
दिल्ली: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल पर डॉक्टर
हाईलाइट
  • आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से हड़ताल पर डॉक्टर
  • इमरजेंसी वार्ड में मरीज से रिश्तेदारों ने डॉक्टर से की मारपीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का आरोप है, रविवार रात एक मरीज के रिश्तेदार ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। 

 

हड़ताली डॉक्टर कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल की वजह से मरीजों को ओपीडी, ओटी और इमरजेंसी जैसी सेवाएं नहीं मिलेंगी। 

जानकारी मुताबिक, रविवार रात 11.30 बजे किसी बात को लेकर एक मरीज के तीमारदार और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया और वहां मौजूद मेडिसिन विभाग के डॉ. सऊद मलिक पर हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। डॉक्टरों का कहना है, आरोपी की गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रहेगी। 

Created On :   8 July 2019 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story