उम्मीद के आएगी राहत की बौछारें, द्रोणिका उतर रही थोड़ी नीचे, घरेलू बादल होंगे सक्रीय!

May be raining in Some part of Maharashtra including vidarbha
उम्मीद के आएगी राहत की बौछारें, द्रोणिका उतर रही थोड़ी नीचे, घरेलू बादल होंगे सक्रीय!
उम्मीद के आएगी राहत की बौछारें, द्रोणिका उतर रही थोड़ी नीचे, घरेलू बादल होंगे सक्रीय!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उम्मीद है कि बुधवार तक ऊपर की ओर चढ़ी द्रोणिका नीचे की तरफ आ सकती है। इससे नमी का रिसाव तेज होगा। इससे मॉनसूनी न सही लेकिन घरेलू बादल राहत की कुछ बौछारें दे सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, अलवर, कानपुर, पटना और पूर्णिया होते हुए नागालैंड तक जा रही मॉनसूनी द्रोणिका के बुधवार तक दक्षिण की ओर खिसकने तथा और गहरी होने के आसार हैं। इससे मध्य भारत में बौछारों के पुन: सक्रीय होने की उम्मीद है। हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडीशा आदि स्थानों पर इसका असर अधिक दिखेगा। नीचे अरब सागर में कोंकण तट के पास एक चक्रवाती चक्र भी है। इससे भी एक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों, तेलंगाना तथा रायलसीमा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके प्रभाव से मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंंगाना और ओडीशा में तेज बौछारों की उम्मीद है। खास यह कि विदर्भ के चारों ओर बौछारें आने के आसार हैं, लेकिन विदर्भ में मेघ शांत बने रहेंगे। हालांकि चारों ओर से नमी का प्रवेश विदर्भ में बढ़ेगा। इससे बुधवार से घरेलू बादलों के सक्रीय हो हो सकते हैं। हालांकि इससे बहुत वर्षा की उम्मीद नहीं है, हां उमस में इजाफा हो सकता है। 

मंगलवार को तीखी धूप और उमस से लोग परेशान रहे। आसमान साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 80 तथा न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। 

Created On :   23 July 2019 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story