पीएम मोदी के बाद अब इस राजनीतिक शख्स की बनेगी बयोपिक! ये एक्ट्रेस निभाएंगी मुख्य भूमिका

पीएम मोदी के बाद अब इस राजनीतिक शख्स की बनेगी बयोपिक! ये एक्ट्रेस निभाएंगी मुख्य भूमिका

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में चल रहे बायोपिक के ट्रेंड के चलते अब तक कई राजनेताओं पर बायोपिक बनाई जा चुकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी] पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह] बाला साहेब ठाकरे और जयललीता पर बन रही बायोपिक जया के बाद अब खबर है कि इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो सकता है। यह और कोई नहीं ​बल्कि दलित राजनीति को ताकतवर बनाने वाली मायावती हैं। जिनके जीवन ने फिल्मकारों को आकर्षित किया है।  

रिपोर्ट के अनुसार यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी बॉयोपिक बन सकती है। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए विद्या बालन को चुना जा रहा है। जब सुभाष कपूर से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया। अगर विद्या बालन को यह फिल्म मिलती है तो उनके कॅरियर के लिए यह अच्छी साबित होगी। फिलहाल वे इस समय वेब सीरीज में काम कर रही हैं। इस सीरीज में वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं।

वहीं मायावती की बात की जाए तो भारत की राजनीति में पिछले ढाई दशक से एक बड़ी ताकत के रूप में नजर आती रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रुप में काफी काम किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई क्षेत्र में बेहतर काम किया। अगर मायावती पर बायोपिक बनती है तो लोग उनके बारे में बहुत अच्छे से जान पाएंगे। बायोपिक के द्वारा उनके ​जीवन से जुड़े हर मुद्दे को देखा जा सकेगा। 

फिल्म डायरेक्टर सुभाष कपूर इसके पहले "मोगुल" नाम की बॉयोपिक पर काम करने वाले थे, लेकिन मीटू कैंपेन के चलते वे इसके शिकार हो गए और उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा। 

Created On :   28 March 2019 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story