सांसद वायको के विवादित बोल, 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत में नहीं होगा कश्मीर

हाईलाइट
  • एमएडीएमके पार्टी के महासचिव हैं वायको
  • कश्मीर पर दिया विवादित बयान
  • तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद हैं वायको

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। राज्यसभा सांसद और मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के महासचिव वायको ने कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। वायको ने कहा कि जब भारत अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, उस समय कश्मीर देश के साथ नहीं होगा।

बता दें कि वायको ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर केंद्र सरकार विरोध किया था। उन्होंने इसे इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया था, वायको ने तिरुवन्नमलई जिले में पार्टी के एक समारोह में कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं रहेगा।

एक महीने पहले ही चेन्नई की एक अदालत वायको को देशद्रोह के मामले में दोषी ठहरा चुकी है। उन्होंने श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे के समर्थन में बयान दिया था, हालांकि बाद में अदालत ने सजा पर रोक लगा दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने 370 हटाए जाने का संकल्प जब राज्यसभा में पेश किया था, तब वायको ने इस कदम का विरोध किया था, उन्होंने कहा था कि कश्मीर के लोगों से किया गया वादा आज तोड़ दिया गया, ये दुख भरा दिन है।

Created On :   12 Aug 2019 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story