मेनका को गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन, तबीयत बिगड़ी

Menaka Gandhi felt sick in Pilibheet
मेनका को गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन, तबीयत बिगड़ी
मेनका को गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन, तबीयत बिगड़ी

पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे यहां के दौरे पर आई थीं. उन्हें यहीं के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संभवत: उन्हें यहां से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती करवाया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार उन्हें गाल ब्लेडर में स्टोन की समस्या है और इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा सकता है। मेनका शुक्रवार को ही पीलीभीत पहुंची थीं और विभिन्‍न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Created On :   2 Jun 2017 1:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story