केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पहुंचीं यवतमाल, आध्यात्मिक गुरु प्रेमासाईं का लिया आशीष

Menka Gandhi reached Yavatmal and take blessings of Spirtual Guru
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पहुंचीं यवतमाल, आध्यात्मिक गुरु प्रेमासाईं का लिया आशीष
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पहुंचीं यवतमाल, आध्यात्मिक गुरु प्रेमासाईं का लिया आशीष

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री मेनका गांधी शनिवार को यवतमाल पहुंचीं। उन्होंने यहां अपने आध्यात्मिक गुरु प्रेमासाईं महाराज के वाघापुर के महावीर नगर स्थित निवास स्थान पहुंच कर दर्शन किए। उसके बाद उनके ही यहां दोपहर का प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया। उसके बाद गुरू का मार्गदर्शन लिया।  

बता दें प्रेमासाई गांधी परिवार के गुरू हैं। इसलिए वे यहां आईं थीं। यह जानकारी खुद गुरु प्रेमासाईं ने दैनिक भास्कर को दी। मेनका गांधी के हाथों गुरु के निवास स्थान के आंगन में बेल का पौधा लगाया गया। इसके पहले भी कई बड़े राजनीतिक यहां आ चुके हैं। गुरु के साथ सामाजिक विषयों पर उनकी चर्चा हुई। दोपहर 2 बजे वे गुरूजी के यहां से निकलीं।

अवधुतवाडी स्थित जिलासंघ कार्यालय में 3 मिनट रुकने के पश्चात वे नागपुर के लिए रवाना हुईं। उनके इस दौरे की किसी को भी भनक नहीं थी। मेनका गांधी दिल्ली से नागपुर शनिवार की सुबह फ्लाइट से पहुंचीं थीं। वहां से निजी कार से यवतमाल पहुंचीं। यहां से दोपहर में ही वे नागपुर के लिए कार से रवाना हुई। अब तक गुरु प्रेमासाई का मार्गदर्शन लेने गत जुलाई माह में दीव दमन से चुने गए एमपी लालू भाई पटेल, 2016 में अन्ना हजारे, देहांत से तीन माह पूर्व भय्यूजी महाराज आकर गए। शीघ्र ही एक सप्ताह के भीतर सांसद वरूण गांधी भी यवतमाल आशीष लेने आने वाले हैं।

Created On :   11 Aug 2018 2:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story