बीच समुद्र जहाज में लगी आग, कोस्ट गार्ड शिप ने सभी क्रू मेम्बर को बचाया

Merchant Vessel SSL KOLKATA caught fire, 22 crew members rescues
बीच समुद्र जहाज में लगी आग, कोस्ट गार्ड शिप ने सभी क्रू मेम्बर को बचाया
बीच समुद्र जहाज में लगी आग, कोस्ट गार्ड शिप ने सभी क्रू मेम्बर को बचाया

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। इंडियन कॉस्ट गॉर्ड शिप राजकिरण की मदद से बंगाल की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज में लगी आग से सभी क्रू मेम्बर को बचा लिया गया है। आंध्रप्रदेश के कृष्णापटनम बंदरगाह से कोलकाता जा रहे व्यापारिक जहाज SSL Kolkata में बुधवार रात को आग लग गई थी। आग शिप में रखे एक कंटेनर में लगी थी, जो धीरे-धीरे 100 से ज्यादा कंटेनरों तक फैल गई। गुरुवार दोपहर को इस शिप से क्रू मेम्बर को बचाया गया।

 


व्यापारिक जहाज SSL Kolkata, समंदर में हल्दिया से करीब 55 नॉटिकल मील दूर था। इसमें आग लगने की सूचना के तुरंत बाद हल्दिया और डॉर्नियर किनारे से कॉस्ट गार्ड शिप को बचाव अभियान के लिए भेजा गया। कॉस्ट गार्ड शिप राजकिरण सुबह करीब 8 बजे जलते हुए जहाज के पास पहुंचा। बचाव दल के अनुसार, समुद्र में चल रही तेज हवा के कारण जहाज में आग बड़ी भयानक ढंग से फैल रही थी। इससे बचाव कार्य में समस्या भी आई, हालांकि कुछ घंटों के संघर्ष के बाद सभी क्रू मेम्बर को बचा लिया गया। यह भी बताया गया कि जहाज में ले जाया जा रहा 70% सामान जलकर खाक हो गया है। जहाज से तेल के समुद्र में रिसने की भी आशंका जाहिर की गई है।
 


कॉस्ट गार्ड कमांडर इंस्पेक्टर जनरल कुलदीप सिंह शियोरन ने बताया है कि अब तक जहाज से ईंधन नहीं रिसा है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो कॉस्ट गार्ड इसका ध्यान रखेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि SSL Kolkata 464 कंटेनरों को ले जा रहा था।

 

 

Created On :   14 Jun 2018 9:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story