बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 7 दिसम्बर 2018 को वक्री से मार्गी, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

mercury transit in Sagittarius, know its various significant
बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 7 दिसम्बर 2018 को वक्री से मार्गी, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 7 दिसम्बर 2018 को वक्री से मार्गी, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

डिजिटल डेस्क। बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 7 दिसम्बर 2018 को वक्री से मार्गी हो रहा है। इसका क्या प्रभाव होगा सभी 12 राशियों पर हम इस लेख मे जानेंगे।बता दें कि बुध ग्रह 7 दिसम्बर 2018 दिन शुक्रवार को दिन में 1:49 बजे से वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहे हैं। विशाखा नक्षत्र में ही रहेंगे और जो 3 जनवरी 2019 तक यहीं रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च का और मीन राशि में नीच का होता है। बुध को जहां ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा का कारक ग्रह माना गया है, वहीं बुध व्यापार-व्यवसाय का भी प्रतिनिधि ग्रह है। बुध के वक्री होने की दशा में व्यक्ति का बौद्धिक कौशल तो प्रभावित होता ही है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी बिजनेस में भारी उठापटक का सामना करना पड़ता है। इस ग्रह का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी होता है, इसलिए बुध के वक्री होने के समय परिवार में भी मनमुटाव और अनबन जैसी कई बार स्थितियां बनती हैं। किन्तु... अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। 

 

बुध ग्रह का दिन बुधवार होता है और बुध ग्रह के सफलता के कारक भगवान श्रीगणेश जी हैं। इसका रंग हरा,और रत्न पन्ना हे एवं बुध ग्रह से संबंधित तिथि या दिनांक 5, 14, 23 होती है। वृश्चिक राशि में वक्री चल रहे बुध के कारण लगभग सभी राशि वालों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग और विशेषकर छात्रों को भी पढ़ाई में बहुत परिश्रम करना पड़ रहा था, लेकिन बुध के मार्गी होते ही बहुत सारी परेशानियां तो स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। वक्री बुध के समय जिन लोगों ने नया कामकाज शुरू किया होगा, उन्हें मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे थे, लेकिन बुध के मार्गी होते ही व्यापार-व्यवसाय में तेजी आएगी। विशेषकर अनाज, कपड़ा और कागज के व्यवसाय से जुड़े लोगों का व्यापार खूब फलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा या अकादमिक परीक्षा में लाभ मिलेगा। उन्हें अपने परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। वक्री बुध होने की स्थिति में चाहे कितना भी परिश्रम कर लीया जाए, सकारात्मक परिणाम कम ही मिलता है, लेकिन अब प्रसन्न होने का समय आ गया है। जो लोग भयंकर आर्थिक संकटों से जूझ रहे थे, उन्हें बुध के मार्गी होते ही संकटों से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। एक से अधिक आय के साधनों से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक स्थिति में संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से यदि किसी तरह का विवाद चल रहा है तो बुध के मार्गी होते ही विवादों का निपटारा होगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। विशेषकर बुध की राशियों मिथुन और कन्या वालों के लिए शुभ समय आ रहा है। बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे और उनके साथ सूर्य और गुरु भी हैं। जिस कारण बृहस्पति का भी शुभ प्रभाव सभी राशि वालों को प्राप्त होगा।

 

जो लोग नया कामकाज शुरू करना चाहते हैं वे भी 7 दिसंबर 2018 के बाद कर सकते हैं। कुछ उपाय जरूर करें बुध के मार्गी होने का भरपूर लाभ उठाने के लिए 7 दिसंबर को भगवान श्री गणेश के मंदिर में जाकर उनका विधिवत पूजन करके, बेसन की मिठाई का भोग लगाएं और 108 दुर्वा अर्पित करें। इससे बुध का और भी अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होगा। जिन लोगों को बुध की महादशा या अंतर्दशा चल रही है वे बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे उन्हें मिलने वाले बुध के शुभ परिणामों में वृद्धि होगी।

 

बुध के वक्री से मार्गी होने पर क्या प्रभाव होगा सभी राशियों पर?

 

मेष राशि फल :-

मेष राशि वालों के भाइयों को कष्ट, साझेदारी में घाटा या हानि, शत्रु भय रह सकता है। जहाँ तक हो इस समय कर्ज की स्थिति को टालें। इस समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी से वार्तालाप में भी सतर्कता रखें।

उपाय :-
बुधवार के दिन हरे रंग की चूड़ियाँ हिजड़े को दान करें।

 

वृषभ :-

वृषभ राशि वालों को प्रेम में सफलता, संतान से लाभ, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। इस समय दैनिक व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनते बिगड़ते रहेंगे हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय प्रभावशाली क्षेत्र में थोड़ी कमी अनुभव करेंगे।

उपाय :-
प्रतिदिन हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए। बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।

 

मिथुन राशि फल :-

मिथुन राशि वालों को किसी भी कार्य में अपने परिश्रम द्वारा सफलता मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति कुछ ठीक नही रहेगी। इस समय आपको मातृपक्ष का सहयोग लेकर चलना ही हितकर होगा। बाहरी मामलों में सतर्कता बनाये रखें अन्यथा धोखा हो सकता है। और लेन-देन का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

उपाय :-

बुधवार के दिन आटे के लोयी में मुंग की दाल, एवं गुड़ डालकर गाय को खिलायें और किसी एक आँख से काने व्यक्ति को हरा वस्त्र एवं मिष्ठाई का दान करें।

 

कर्क राशि फल :-

कर्क राशि वालों को बाहरी मामलों में सावधानी रखनी होगी। यात्रा करते समय सतर्कता रखें चोरी या चोट लग सकती है। किन्तु इस समय पराक्रम बढ़ेगा, और भाइयों एवं अपने मित्रों का सहयोग लेकर चलें। साझेदारी के काम में थोड़ा बचकर या सावधानी रखे और सतर्कता से रहें। इस समय संतान से लाभ होगा किन्तु मनोरंजन के कर्यों पर धन खर्च भी होगा।

 

उपाय :-

इस समय में किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय दस वर्ष से कम आयु की कन्या के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर ही निकलें और किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य ही करें।

 

सिंह राशि फल :-

सिंह राशि वालों के पारिवारिक कार्य बनेंगे, नये वाहनादि का सुख प्राप्त होगा। इस समय धन संबंधित समस्याओं का कुछ समाधान होगा। आपकी वाणी का प्रभाव या वाणी का चमत्कार बढ़ेगा। इस समय आय के साधनों में कुछ वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोग अपने काम के प्रति इमानदार रहें नही तो इस समय किसी प्रकार की बिजली गिर सकती है। पिता से वाद-विवाद करने से बचना ही लाभकर होगा।

 

उपाय :-

इस समय किसी दुःखी व्यक्ति के आँसू अपने हाथों से पोछें और उसकी सहायता करें और इस समय में प्रातःकाल पक्षियों को दाना चुगायें।

 

कन्या राशि फल :-

कन्या राशि वाले पराक्रम द्वारा अपने कार्य को कर पाने में सक्षम हो पाएंगे। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना ही लाभकर होगा। इस समय आपके व्यापार-व्यवसाय की स्थिति परिश्रम और प्रयास से ही ठीक रहेगी। नौकरी करने वाले लोग प्रगति या पदौन्नती प्राप्त कर सकतें हैं। किन्तु हो सकता हे की भाग्य में कुछ कमी का अनुभव करें।

 

उपाय :-

इस समय में किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय दस वर्ष से कम आयु की कन्या के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर ही निकलें और किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य ही करें।

 

तुला राशी फल :-

तुला राशि वालों का भाग्य के साथ देने से कार्य में सुधार रहेगा। इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और आपके कुटुम्बियों के सहयोग से आपकी सुखद स्थिति बनेगी। इस समय में कहीं की यात्रा के योग बनेंगे। बाहरी संबंधों में सुधार की स्थिति रहेगी और आपका स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहेगा।

उपाय :-

बुधवार के दिन आटे के लोयी में मुंग की दाल, एवं गुड़ डालकर गाय को खिलायें और किसी एक आंख से काने व्यक्ति को हरा वस्त्र एवं मिष्ठाई का दान करें।

 

वृश्चिक राशि फल :-

वृश्चिक राशि वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक करने पर सफलता पा सकते हैं। आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानीयों का अनुभव कर सकतें हैं किन्तु जैसे-तैसे काम हो ही जायेंगे। इस समय आप अपने दैनिक कार्यों में परिवर्तन नही करें अन्यथा नई उलझाने आ सकती हैं और इस समय आपका दांपत्य जीवन मिला-जुला ही रहेगा।

 

उपाय:-

किसी भी मन्दिर के से निकलने पर अपना सिर श्रद्धा से झुका कर निकलें।
इस समय में परस्त्री या परपुरुष से संबंध नहीं रखें।
बुधवार के दिन मन्दिर में जो भी वृक्ष हो उसके समक्ष घी का दीपक जलायें।

 

धनु राशि फल :-

धनु राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा अन्यथा धन हानी या धोखा होने की सम्भावना है। नौकरी करने वाले अपने काम को ध्यान पूर्वक करें अन्यथा कोई भूल आपको मंहगी पड़ सकती है। बाहरी काम-काज में अपने विवेक का उपयोग कर समस्याओं का समाधान निकालें। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। जहाँ तक हो सके कर्ज की स्थिति को टालें।

उपाय :-

बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगायें और छोटे बच्चों में बाँटें।
किसी भी मन्दिर या धार्मिक स्थान के पास से निकलने पर अपना सिर श्रद्धा से झुका कर ही निकले।

 

मकर राशि फल :-

मकर राशि वलों को आर्थिक रूप से थोड़ा कष्ट हो सकता है और संतान के काम पर धन अधिक खर्च होगा। जो लोग लेखन संबंधित कार्य करतें हैं उनको सावधानी रखनी होगी। इस समय व्यर्थ की चिंता का सामना करना पड़ सकता है। रुपया-पैसा के लेन-देन से बचें और जिस काम में खतरा हो उस काम में हाथ न डालें।

उपाय :-

प्रतिदिन हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए।
बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।

 

कुंभ राशि फल :-

कुंभ राशि वाले व्यवसाय में अतिरिक्त खतरा उठाने से बचे अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवार के काम में समझदारी से काम लें अन्यथा विवाद बन सकता है। संपत्ति आदि के काम में सोच-विचारकर निर्णय लें। इस समय संतान के काम में खर्च हो सकता है। शत्रुपक्ष से भी संभलकर रहें। न्यायलय आदि संबंधित मामलों में सावधानी बरतें।

उपाय :-

बुधवार के दिन हरे रंग की चूड़ियाँ हिजड़े को दान करें।

 

मीन राशि फल :-

मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से दैनिक कार्य और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में भी सुखद स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। सामाजिक या जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। इस समय परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। आप अपने काम में अपने भाइयों का सहयोग लें।

 

उपाय :-

किन्नर, बुध ग्रह के प्रतीक होते हैं। इन्हें प्रसन्न कर बुध ग्रह का उपाय कर सकतें है।
इन्हें दिए जाने वाले दान का सीधा संबंध बुध ग्रह को प्रसन्न करता है।

Created On :   4 Dec 2018 9:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story