4000 वर्ग फीट की महारंगोली बना कर दिया ‘मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य’ का संदेश

Message of Voting National Duty created by 4000 sq feet Maharangoli
4000 वर्ग फीट की महारंगोली बना कर दिया ‘मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य’ का संदेश
4000 वर्ग फीट की महारंगोली बना कर दिया ‘मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य’ का संदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में 4000 वर्ग फीट की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इसे 10 वर्ष की बालिका अपने तरीके से बनाने में मग्न थी, तो दूसरी ओर 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला भी इसे बनाने में व्यस्त थी। इसे बनाने 200 से अधिक महिलाएं शामिल थीं। रंगोली में भी चुनाव का रंग नजर आया। यह "मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य" थीम पर बनाई गई। संस्कार भारती संस्था द्वारा गुढ़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर महारंगोली उपक्रम का आयोजन बास्केट बॉल मैदान वर्धा रोड पर किया गया। भव्य रंगोली को देखने के लिए लोगों का हुजुम लगा रहा। इसे बनाने में लगभग 100 किलो से अधिक रंगोली इस्तेमाल की गई। महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी रंगोली बनाने में उत्साह देखा गया। 

महिलाओं ने 4 दिन लिया प्रशिक्षण

रंगोली बनाने के लिए 200 महिलाओं ने 4 दिन पहले से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसे बनाने में 3 घंटे से अधिक का समय लगा। इसे गुढ़ी पाड़वा की पूर्व संध्या बनाया गया। महारंगोली की संकल्पना रोहिणी घरोटे, मोहिनी माकोडे, श्रीकांत बंगाले की है।
 

Created On :   7 April 2019 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story