#MeToo: टाटा सन्स ने खत्म किया सुहेल सेठ से कॉन्ट्रैक्ट

#MeToo: Tata Sons Ends Suhel Seths Contract as Consultant
#MeToo: टाटा सन्स ने खत्म किया सुहेल सेठ से कॉन्ट्रैक्ट
#MeToo: टाटा सन्स ने खत्म किया सुहेल सेठ से कॉन्ट्रैक्ट
हाईलाइट
  • 6 महिलाओं ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप
  • आरोप के बाद टाटा ने की थी जांच करवाई की
  • लगातार तहकीकात के बाद खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में महिला हिंसा और शोषण के खिलाफ जारी #MeToo अभियान ने तहत लेखक सुहेल सेठ पर लगे आरोपों के बाद टाटा सन्स ने सुहेल के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का निर्णय लिया है। खुद टाटा सन्स ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है कि 30 नवंबर को सुहेल सेठ के साथ कंपनी का करार खत्म हो रहा है। सुहेल ने टाटा सन्स के चेयरमैन सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद साल 2016 में टाटा के मैनेजमेंट और ब्रांड रीबिल्डिंग में अहम भूमिका निभाई थी। 

बता दें कि सुहेल पर मॉडल डिएंड्रा सोरेस, फिल्ममेकर नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी समेत कुल 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद टाटा ने इस मामले की जांच करवाई की बात कही थी और लगातार इस मामले में तहकीकात की जा रही थी। 

ये है पूरा मामला

लेखक सोहेल सेठ के ख‍िलाफ मॉडल डिएंड्रा सोरेस, फिल्ममेकर नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी सहित 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं डिएंड्रा सोरेस ने Facebook पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था। इस पोस्ट में बताया था कि दिल्ली में एक फैशन वीक के बाद पार्टी में सुहेल ने उनके साथ बदतमीजी की थी। 

वहीं मेकर नताशा राठौर ने Whatsapp मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने गुड़गांव में पिछले वर्ष हुई घटना का जिक्र किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि जब मैने सुहेल सेठ को फटकार लगाते हुए उनका सर हटा दिया फिर भी वो अपनी जीभ मेरे गले पर फेरते रहे। 

इंडियन एक्प्रेस में काम कर चुकी 33 वर्षीय जर्नलिस्ट मंदाकिनी गहलौत ने Twitter पर पोस्ट को शेयर करते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था। मंदाकिनी ने पोस्ट में बताया था कि एक इवेंट के दौरान सोहेल सेठ मेरे पास आए मैने उनको हग किया। मैने कहा सोहेल आप ऐसा नहीं कर सकते। मैंने उस वक्त उनके ख‍िलाफ कोई एक्शन नहीं ल‍िया, क्योंकि मैं अपना करियर बनाना चाहती थी।

सोहेल सेठ पर एक अन्य युवती अनीशा ने Whatsapp मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने 17 साल की उम्र में हुई घटना का जिक्र किया था। इसमें बताया गया कि मैं Twitter पर सुहेल सेठ को फॉलो करती थी, मैं उनका इंटरव्यू लेना चाहती थी।  एक दिन उनका डायरेक्ट मैसेज आया, मेरे रूम में मेरे साथ शराब पीओगी क्या? उन्होंने मैसेज में लिखा था- ""big wild kiss"" जिसे देख मैं चौंक गई मैंने सुहेल सेठ को ब्लॉक कर दिया। 

एक अन्य मामले में भी सोहेल सेठ से लास्ट ईयर एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में मिली महिला ने भी उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला ने बताया था कि वे वे पहली बार पिता के साथ दिल्ली में सुहेल से मिली थीं। मेरे पिता अब नहीं हैं। मुलाकात के बाद सुहेल से नॉर्मल बाते शिफ्ट होकर सेक्स और ऑनलाइन डेटिंग पर पहुंच गई। उसके बाद सोलेल ने मुझे मुंबई प्लान बताते हुए अपने रूम मेंं आने को कहा लेकिन मैं वहां कभी नहीं गई। 

आरोप बताए थे गलत
सोहेल पर 6 महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के इन आरोपों को गलत बताया गया था। लेकिन उन पर लगे इन आरोपों के बाद टाटा ने इस मामले की जांच करवाई थी। जिसके बाद टाटा सन्स ने कंसलटेंट और फिल्ममेकर सुहेल सेठ के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला किया।

 
 

Created On :   29 Oct 2018 6:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story