Mi A1 को जल्द मिलेगा Android 9 Pie अपडेट

Mi A1 will get Android 9 Pie updates, expected to roll-out soon
Mi A1 को जल्द मिलेगा Android 9 Pie अपडेट
Mi A1 को जल्द मिलेगा Android 9 Pie अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Mi A1 को जल्द ही Android 9 अपडेट मिलेगा। डिवेलपर्स द्वारा लगातार इस अपडेट पर काम किया जा रहा है। इसकी परफॉर्मेंस को भी टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि Mi A1 भारत में Xiaomi का पहला ड्यूल बैक कैमरा वाला स्मार्टफोन है। इसे सितंबर 2017 में 14,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन Android One का हिस्सा है। जिसके तहत Mi A1 को Android 9 Pie अपडेट दिया जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi A1 को Android 9 Pie के साथ हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को Android 7.1.2 नूगा OS के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल कंपनी इसे Android 9 Pie के साथ पेश करना चाहती है, जिसके लिए लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। 


 

Created On :   22 Oct 2018 5:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story