एक्स एडल्ट पोर्नस्टार मिया खलीफा ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी! जानें कैसे हुआ खुलासा

Mia Khalifa married her boyfriend robert sandberg know about the disclosure
एक्स एडल्ट पोर्नस्टार मिया खलीफा ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी! जानें कैसे हुआ खुलासा
एक्स एडल्ट पोर्नस्टार मिया खलीफा ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी! जानें कैसे हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुबंई। कभी पोर्न साइट की हिट पोर्नस्टार (porn star) रह चुकीं मिया खलीफा (Mia Khalifa) एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से ही एक बेहद सीरियस रिलेशनशिप में है। जी हां एक्स एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा रॉबर्ट सैंडबर्ग (robert sandberg) को डेट कर रही हैं। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि मिया खलीफा की शादी उनके बॉयफ्रेंड के साथ होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस (coronavirus) की वजह से लागू लॉकडाउन (lockdown) को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी कैंसल कर दी थी। 

वहीं अब ऐसी खबर है कि मिया खलीफा और रॉबर्ट सैंडबर्ग ने शादी कर ली है। दरअसल मिया खलीफा ने हाल ही में इंस्टाग्राम (instagram) पर एक पोस्ट किया है। ये पोस्ट असल में एक वीडियो (video) है जिसमें मिया खलीफा बाथरोब (bathrobe) में नाचते गाते नजर आ रही हैं। वहीं रॉबर्ट सैंडबर्ग सोफे पर सो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिया खलीफा ने एक कैप्शन (Caption) लिखा है, जिसमें वो रॉबर्ट को अपना पति कह रही हैं। 

कैप्शन --- 'मेरे पति लॉकडाउन के चलते अपनी छुट्टियों के दिन मेरे साथ ऐसे हैगआउट कर रहे हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

At least one of us isn’t useless @robertsandberg

A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on

हमने आपको हमारी खबर में बताया था कि शादी कैंसल होने की वजह से मिया खलीफा काफी उदास भी थी और इसे लेकर उन्होनें इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी किया था, जिसमें वो कह रही थी कि अगर दुनिया खत्म होने से पहले में मर जाऊं तो मुझे मेरे शादी के लिए खरीदे गए कपड़ों में दफन कर देना। 

फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा की चौंकाने वाली डिमांड, कहा- मुझे कपड़ो के साथ...

अब मिया खलीफा के नए वीडियो के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि मिया खलीफा और सैंडबर्ग ने घर में ही शादी कर ली है। या फिर कहा जा सकता है कि मिया खलीफा ने रॉबर्ट को बिना शादी के ही अपना पति मानना और कहना दोनों ही शुरू कर दिया है। 

बेहरहाल कुछ भी स्पष्ट कहना सही नहीं होगा। लेकिन 95% अनुमान यही कहते हैं कि मिया खलीफा के इमोशनल पोस्ट के बाद से बॉयफ्रैंड सैंडबर्ग और मिया ने मिलकर घर में ही सीक्रेट मैरिज करने का फैसला किया है। 

बता दें कि ये मिया खलीफा की दूसरी शादी होगी। इससे पहले भी मिया खलीफा की एक शादी हो चुकी है। हालांकि उनका उनके पहले पति से तलाक भी हो चुका है। जिसके बाद से ही उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। अब मिया वो काम छोड़ चुकी है और एक आम इंसान की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My Valentine

A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on

Created On :   21 April 2020 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story