जनवरी के अंत में लॉन्च होगा Micromax Bharat Go स्मार्टफोन

Micromax Bharat Go to Launch in India by January-End With Android Oreo (Go edition).
जनवरी के अंत में लॉन्च होगा Micromax Bharat Go स्मार्टफोन
जनवरी के अंत में लॉन्च होगा Micromax Bharat Go स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  Micromax जल्द ही Bharat Go स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम के तहत यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह भारत में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है। स्मार्टफोन को जनवरी महीने के आखिर तक उपलब्ध कराया जाएगा। Micromax Bharat Go सस्ते दाम वाला हैंडसेट होगा जिसमें यूज़र को एंड्रॉयड ओरियो अनुभव मिलेगा। आपको बता दें कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का ऐलान इस साल मई में हुआ था। इसे गूगल द्वारा ही डिज़ाइन किया गया है। इसका मकसद सस्ते हैंडसेट में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देने का है।

 

Image result for Micromax Bharat Go


एंड्रॉयड गो एडिशन, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का एक ऑप्टिमाइज़्ड वर्जन है जिसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। ओरियो गो पर चलने वाले डिवाइस में 15 प्रतिशत तेज स्टार्टअप टाइम होगा। कंपनी ने लॉन्च करते वक्त कहा था कि पहले से इंस्टॉल आने वाले ऐप ऑप्टिमाइज़ होने पर 50 प्रतिशत कम स्टोरेज की खपत करेंगे। गूगल ने कहा कि एक औसत ओरियो गो डिवाइस में इन ऑप्टिमाइजेशन के साथ 1,000 अतिरिक्त तस्वीरें स्टोर की जा सकेंगी। 

 

Image result for Micromax Bharat Go

 

ओरियो गो में स्टैंडर्ड वर्जन में दिए गए सिक्योरिटी फ़ीचर होंगे, इनमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट शामिल है। गो एडिशन डिवाइस डिफॉल्ट तौर पर एक्टिव डेटा सेवर फ़ीचर के साथ आएगा। यूज़र कोई भी ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होंगे, लेकिन इसमें एक नया सेक्शन है जिसमें ख़ासतौर पर गो एडिशन डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप शामिल हैं जैसे फेसबुक लाइट और फ्लिपकार्ट शामिल हैं। गूगल ऐप्स को लो-एंड डिवाइस के साथ बेहतर काम करने के इरादे से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और असिस्टेंट, जीमेल, क्रोम, सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीबोर्ड  गो वर्ज़न सभी ओरियो गो डिवाइस में प्रीलोड आएंगे।


Micromax ने फिलहाल भारत गो स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इतना तो तय है कि यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को उभरते हुए मार्केट के लिए बनाया गया है। इसका मकसद पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को एंड्रॉयड अनुभव देने का है। दूसरी तरफ, प्रोसेसर बनाने वाली दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनी मीडियाटेक और क्वालकॉम ने पहले ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए प्रोसेसर बनाने की जानकारी दी है।

Created On :   16 Jan 2018 6:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story