चीन में मनाया जा रहा मध्य शरद त्योहार

Mid-Autumn Festival being celebrated in China
चीन में मनाया जा रहा मध्य शरद त्योहार
चीन में मनाया जा रहा मध्य शरद त्योहार

बीजिंग, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में सौर पंचांग के अनुसार मध्य शरद त्योहार 13 सितंबर को है। इस अवसर पर अधिकांश लोग अपने घर वापस जाकर माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ जश्न मनाते हैं। अगर किसी कारणवश लोग घर नहीं पहुंच सके तो वे अकसर कुछ उपहार खरीदकर भेजते हैं। मध्य शरद त्योहार चीन में मिलन त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है।

चीनी परंपरागत पंचांग के अनुसार 15 अगस्त को मध्य शरद त्योहार होता लेकिन इस साल सौर पंचांग का मध्य शरद त्योहार 13 सितंबर को है।

मध्य शरद में सब से महत्वपूर्ण खाना मून केक होता है। इधर दिनों बाजारों में हर तरफ मून केक ही दिखाई देता है। आजकल चीनी रहित या कम चीनी व तेल वाले मून केक अधिक लोकप्रिय हैं, क्योंकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

खान पान के अलावा मध्य शरद में रंगबिरंगी सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती हैं, जैसे चांद के ²श्य का लुत्फ उठाना, पहेलियां सुलझाना, लालटेन मेला, पुराने रीति रिवाजों का प्रदर्शन और इत्यादि।

मध्य शरद त्योहार की शुरुआत 1400 साल पहले थांग राजवंश के दौर में हुई और सोंग राजवंश में यह त्योहार लोकप्रिय हुआ।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   13 Sep 2019 3:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story